06/02/2026.#💥 ➡️➡️राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर युवा संगम का भव्य आयोजन
ल
ैलूंगा, 06.02.26 — राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लैलूंगा में युवा संगम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और सेवा भावना को और अधिक सुदृढ़ करना बताया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं संघ प्रार्थना के साथ हुई। वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा, उसके सामाजिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ ने सेवा, अनुशासन और संगठन के माध्यम से समाज में सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया है।
युवा संगम के दौरान बौद्धिक सत्र एवं प्रेरक उद्बोधन आयोजित किए गए, जिससे युवाओं में उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज और राष्ट्र के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग प्रचारक डॉ. राजकुमार भारद्वाज, छत्तीसगढ़ प्रान्त महाविद्यालय छात्र प्रमुख डॉ. शांति स्वरूप दुबे, विभाग कार्यवाहक भयभंजन बेहरा, विभाग शारीरिक प्रमुख व मंडल पालक गोपाल सिंह सिदार, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सुनील गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, खंड महिला समन्वयक गीतिका सिदार तथा महाविद्यालय प्राध्यापक मनीष भोय उपस्थित रहे।
इसके साथ ही कार्यक्रम में ज्योति भगत, संजय पटेल, ललित यादव, उमेश अग्रवाल,थाबिरो यादव, मनीष मित्तल, दिनेश यादव,अवधराम पटेल, निर्मल यादव, श्याम भगत,नूतन प्रधान,कृष्णा यादव,हेमसागर नाग, भगवानो यादव, खंड लैलूंगा से धनेश्वर पैकरा, संदीप सारथी,खीरसागर पैकरा, दिलपाल चौहान,आयुष अग्रवाल,किशोर पटेल, योगेश कौशिक,हेमपुष्पा भगत,नवीन बेहरा,एकांत भोय, महेश्वर सेठी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक विशेष रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन अर्जुन भगत ने किया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, स्वयंसेवकों और उपस्थित युवाओं का आभार व्यक्त किया।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
