17/12/2025. ●●●15वें वित्त की राशि नहीं मिलने पर सरपंच संघ लैलूंगा का आक्रोश
एसडीएम के माध्यम से राज्य शासन को सौंपा गया ज्ञापन


लैलूंगा।
15वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों को मिलने वाली राशि लंबे समय से जारी नहीं होने पर ने कड़ा विरोध जताया है। इसी क्रम में संघ के पदाधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के माध्यम से राज्य शासन को ज्ञापन सौंपा।
सरपंच संघ का कहना है कि 15वें वित्त की राशि के अभाव में गांवों में चल रहे विकास कार्य ठप पड़े हैं। नाली, सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी जरूरतों पर सीधा असर पड़ रहा है। कई पंचायतों में पूर्व में स्वीकृत कार्यों का भुगतान भी अटका हुआ है, जिससे ठेकेदारों और श्रमिकों में असंतोष बढ़ रहा है।
संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र राशि जारी नहीं की गई तो पंचायत स्तर पर कार्य बाधित रहेंगे और जनहित प्रभावित होगा। ज्ञापन में मांग की गई है कि लंबित राशि तत्काल जारी की जाए, ताकि गांवों के विकास कार्य फिर से गति पकड़ सकें।
सरपंच संघ ने प्रशासन से मामले में त्वरित हस्तक्षेप की अपेक्षा जताते हुए कहा कि समय पर फंड नहीं मिला तो आंदोलन का रास्ता अपनाने पर भी विचार किया जाएगा।






लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
