13/02/2026 **50 टीबी मरीजों को किया गया फूड बास्केट का वितरण*

रायगढ़, 13 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विकासखंड खरसिया में उपचाररत 50 टीबी मरीजों को पोषण आहार हेतु फूड बास्केट का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सुश्री रंजना पैकरा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड नहरपाली, रायगढ़ द्वारा 50 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें फूड बास्केट प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ अतिरिक्त पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है, जिससे उनका स्वास्थ्य तेजी से सुधर सके। जिला कार्यक्रम समन्वयक (एनटीईपी) रायगढ़ द्वारा शारदा एनर्जी पावर लिमिटेड के सीएमओ को आगामी वित्तीय वर्ष में ‘निक्षय मित्र’ के रूप में सहयोग जारी रखने हेतु पत्र भी सौंपा गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक टीबी श्री सुरेश कुमार गुप्ता, एसटीएस श्रीमती प्रमिला साहू, शारदा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के सीएमओ डॉ. महेश लाल, फाइनेंस हेड श्री सुनील कांतिकार, कोल कमर्शियल विभाग के श्री वीरेंद्र कुमार साहू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।





लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
