Breaking News
Tue. Feb 10th, 2026

*होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर गिरफ्तार*

शेयर करें

10/02/2026.#🚨 *#होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर गिरफ्तार*🚨 *सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व साइबर थाना की संयुक्त रेड कार्यवाही*🚨 *होटल ट्रिनिटी की 7वीं मंजिल स्थित स्पा सेंटर में ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराए जाने की सूचना*

*मौके पर तीन महिलाएं मिलीं, संचालक व होटल मैनेजर गिरफ्तार*🚨 *मोबाइल, नकदी, दस्तावेज व आपत्तिजनक सामग्री जब्त*🚨 *पीटा एक्ट के तहत थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध**रायगढ़, 10 फरवरी* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में देह व्यापार के विरुद्ध अभियान स्तर पर सख्त कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में कल दिनांक 09.02.2026 को शहर के होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल में संचालित *सनराइज स्पा एंड सैलून* में अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।सूचना पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से करीब शाम 7:30 बजे रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के तहत पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर स्पा सेंटर भेजा गया। पाइंटर से संकेत प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी।छापेमारी के दौरान होटल के तीन अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं मिलीं। महिलाओं की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कमरों की तलाशी ली गई, जहां आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।पूछताछ में स्पा सेंटर संचालक *विनयकांत बरगट* ने स्वीकार किया कि ग्राहकों को आकर्षित करने एवं अवैध कमाई के उद्देश्य से लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं। पुलिस द्वारा होटल मैनेजर *देवेन्द्र सिंह* को भी हिरासत में लेकर थाना लाया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल, नगदी 6,000 रुपये(पुलिस पाइंटर द्वारा दिया हुआ), स्पा सेंटर से संबंधित दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर एवं किरायानामा (वर्ष 2024 से) जप्त किया है।आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।*गिरफ्तार आरोपी*
1. विनयकांत बरगट पिता विट्ठलराव, उम्र 43 वर्ष, निवासी मकान नं. 41/बी, जोन-2 लोहिया रोड, एकता चौक के पास, वार्ड नं. 14 कैलाश नगर मिलाई, जिला दुर्ग (छ.ग.) हाल मुकाम होटल ट्रिनिटी, कोतरारोड रायगढ़2. देवेन्द्र सिंह पिता प्रीतम सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी बीडपारा, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़*जप्त मशरूका*1. ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल
2. नगदी रकम ₹6,000
3. सनराइज स्पा के दस्तावेज
4. ग्राहकों का नाम दर्ज रजिस्टर
5. वर्ष 2024 से किरायानामा दस्तावेज
6. आपत्तिजनक सामग्री*एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*श्री शशि मोहन सिंह —
*“रायगढ़ जिले में देह व्यापार, जुआ-सट्टा, अवैध शराब जैसे किसी भी अनैतिक एवं अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।”*नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के नेतृत्व में इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन, सहायक उपनिरीक्षक कोसो सिंह जगत, महिला प्रधान आरक्षक बसंती खुंटे, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक रविंद्र गुप्ता, विक्रम सिंह, जितेंद्र दुबे, मुरली पटेल, भगवती रत्नाकर एवं महिला आरक्षक प्रतीक्षा मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post