Breaking News
Tue. Feb 10th, 2026

मुंडागांव पंचायत भवन निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता — बेस में डाले गए बड़े-बड़े पत्थर, हेंडब्रोकन बोल्डर के उपयोग से भारी भ्रष्टाचार आशंका

शेयर करें

10/02/2026.# मुंडागांव पंचायत भवन निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता — बेस में डाले गए बड़े-बड़े पत्थर, हेंडब्रोकन बोल्डर के उपयोग से भारी भ्रष्टाचार आशंका

ग्राम पंचायत मुंडागांव में निर्माणाधीन पंचायत भवन के कार्यों में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार भवन निर्माण में निर्धारित मापदंडों की खुली अनदेखी की जा रही है। यह निर्माण कार्य मुंडागांव के सरपंच सधन रामनाग के द्वारा कराया जा रहा है, जिनकी देखरेख में हेंडब्रोकन बोल्डर जैसी प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग किया गया है। तकनीकी प्रावधानों को दरकिनार कर घटिया मटेरियल लगाए जाने से कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।सूत्रों के अनुसार पंचायत भवन की नींव और बेस में बड़े–बड़े पत्थर डाल दिए गए हैं, जिससे भवन की मजबूती संदिग्ध हो गई है। नियमानुसार बेस में तय साइज की गिट्टी और मानक स्तर की निर्माण सामग्री का उपयोग अनिवार्य था, लेकिन मौके पर इसका पालन नहीं किया गया। इससे भविष्य में भवन के धंसने, दरार पड़ने अथवा किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है, जिसकी जवाबदेही अब तक तय नहीं हो सकी है।सीमेंट एवं छड़ के उपयोग में भी गंभीर अनियमितता सामने आने की बात कही जा रही है। सूत्रों का कहना है कि निर्धारित अनुपात में सीमेंट–रेत का मिश्रण नहीं किया जा रहा और गुणवत्ता जांच की कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आती। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की मांग उठ रही है, ताकि निर्माण कार्य की तकनीकी पड़ताल कर दोषियों पर कार्रवाई की जा सके और सरकारी राशि के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post