Breaking News
Thu. Apr 16th, 2026

खरसिया के ग्राम परासकोल के खेत में मिला युवक का शव — हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस*

शेयर करें

01/03/2026 💥*💥💥 *🚨 *खरसिया के ग्राम परासकोल के खेत में मिला युवक का शव — हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस**रायगढ़, 1 मार्च*। खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परासकोल में आज सुबह एक युवक का शव खेत में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मृतक की पहचान *अनिल कुमार चौहान (उम्र 35 वर्ष), पिता स्व. प्यारेलाल चौहान* निवासी ग्राम परासकोल के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, थाना खरसिया और साइबर थाना स्टाफ एवं डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे।मृतक की बहन खुशबू चौहान (उम्र 23 वर्ष) ने बताया कि कल शाम उसका भाई गांव के उसके दोस्त के साथ दूसरे गांव जाकर खाना-पीना किया था। रात्रि लगभग 9-10 बजे उसने सड़क की ओर हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनी, किंतु ध्यान नहीं दिया। आज सुबह भाई का शव खेत में पड़े होने की सूचना पर जाकर देखी, उसके शरीर पर पेट, गले एवं अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए।थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर पंचनामा कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु खरसिया अस्पताल भेजा गया है।खरसिया पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है तथा हत्या के हर पहलू से गहन जांच जारी है।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post