Breaking News
Sat. Mar 21st, 2026

विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई*

शेयर करें

21/03/2026 🚨*💥*💥 *

🚨 *“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई*

🚨 *चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई—खुले में शराब पीते एक आरोपी पर आबकारी एक्ट, नशे में वाहन चलाते चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई*

🚨 *कोतवाली पुलिस का मुख्य बाजार, उर्दना व ईलामाल क्षेत्र में पैदल मार्च—9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई*

🚨 *जूटमिल पुलिस ने वार्डों और घनी बस्ती में किया पैदल मार्च— पुलिस की पेट्रोलिंग देख ठेले गुमटी में बैठे युवक हुए तितर-बितर*

🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* — *“विजुअल पुलिसिंग के तहत प्रतिदिन शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में पुलिस की पैदल गस्त, खुलेआम शराबखोरी और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए की जा रही सख्त कार्रवाई।”*

*21 मार्च, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर शहर में “विजुअल पुलिसिंग” को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उन स्थानों पर लगातार पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है, जहां अड्डेबाजी और खुले में शराब सेवन की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसी क्रम में पिछले तीन दिनों से सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में अलग-अलग थानाक्षेत्रों में शाम के समय पुलिस मुख्य मार्केट, चौंक-चौराहों और आडेबाजी के इलाकों में दबिश दे रही है ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 18 मार्च को थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पहाड़ मंदिर एवं टीवी टावर क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल मार्च कर मुख्य मार्ग किनारे तथा सुनसान स्थानों की सघन जांच की गई, जिसमें 6 लोगों को पकड़ा गया । कार्रवाई के दौरान खुले में शराब सेवन करते पाए गए आकाश राठिया निवासी जुर्डा के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई, वहीं पेट्रोलिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते मिले अरविंद डनसेना निवासी टीवी टावर के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई, जिसमें प्रथम अपराध पर 10,000 रुपये जुर्माना या 6 माह तक की सजा का प्रावधान है।

दिनांक 19 मार्च 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल एवं कोतवाली स्टाफ द्वारा रायगढ़ मुख्य बाजार, उर्दना एवं ईलामाल क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग कर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते पाए गए कुल 9 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई, जबकि अन्य लोगों को समझाइश देकर छोड़ा गया।

इसी कड़ी में कल थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के साथ थाना जूटमिल और 6वीं बटालियन और रिर्जव बल ने जूटमिल इलाके के पुराना बस स्टैंड, दुर्गा चौंक, हीरानगर, कबीर चौंक, कांशीराम चौंक, अटल चौंक क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग की गई । थाना प्रभारी ने स्टाफ को कबीर चौंक, कांशीराम चौंक, अटल चौंक पर लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश दिये ।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में आगे भी विजुअल पुलिसिंग के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सतत पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* — *“विजुअल पुलिसिंग के तहत प्रतिदिन शहर के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में पैदल गस्त की जा रही है, इस दौरन सार्वजनिक स्थानों में खुलेआम शराब सेवन करने वाले और शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की जा रही है ।”*

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post