Breaking News
Mon. Mar 23rd, 2026

*जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं*

शेयर करें

23/03/2026 🚨🚨💥*जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं*

*अधिकारियों को दिए पारदर्शी व समयबद्ध निराकरण के निर्देश*

ायगढ़, 23 मार्च 2026/ जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में आज जिले के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक के नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुनते हुएा मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी और नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान उपलब्ध कराना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कर उसकी जानकारी आवेदकों को समय पर दी जाए।
जनदर्शन में फटहामुड़ा, रायगढ़ निवासी बाबूलाल साव ने अमृत मिशन योजना के अंतर्गत जल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके घर के समीप तक पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन उनके घर तक कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। इसके चलते उन्हें रोजमर्रा के कार्यों के लिए पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इसी तरह ग्राम कोड़केल, तहसील लैलूंगा के बालकराम पटेल ने भूमि सीमांकन नहीं किए जाने की समस्या उठाई। उन्होंने बताया खसरा नंबर 104/6, रकबा 0.020 हेक्टेयर के नक्शा सुधार और सीमांकन के लिए उन्होंने पूर्व में तहसीलदार को आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को तत्काल जांच कर सीमांकन की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ग्राम उच्चभिट्ठी की सविता महंत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शेष किस्त की राशि नहीं मिलने की समस्या बताई। उन्होंने बताया कि प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार रुपये मिलने के बाद उन्होंने अपने मकान का निर्माण चौखट स्तर तक पूरा कर लिया है, लेकिन शेष राशि के अभाव में निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शुभम कुमार गुप्ता ने ड्राइविंग लाइसेंस स्वीकृति में हो रही देरी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 5 दिसंबर 2025 को टू-व्हीलर एवं फोर-व्हीलर लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक आरटीओ कार्यालय द्वारा उनका लाइसेंस स्वीकृत नहीं किया गया है। बार-बार कार्यालय जाने पर उन्हें टालमटोल का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
चंद्रनगर, रायगढ़ से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने वार्ड क्रमांक 28 में शासकीय नजूल भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे, विक्रय एवं निर्माण को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर जबरन कब्जा कर निर्माण की योजना बनाई जा रही है। कलेक्टर ने इस मामले में जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जनदर्शन में राशन कार्ड बनवाने, दिव्यांग पेंशन स्वीकृति, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े अनेक आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post