Breaking News
Thu. Mar 26th, 2026

लैलूंगा भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

शेयर करें

26/03/2026 🚨भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

ैलूंगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, जनपद एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कपिल सिंघानिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत, जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राजपुर श्री रमेश होता, मुगडेगा मंडल अध्यक्ष श्री संजय पटेल, भाजपा मंडल लैलूंगा की महामंत्री श्रीमती पूनम कौशिक, शक्ति केंद्र प्रभारी कुंजारा श्री हरिहर कौशिक, मंडल उपाध्यक्ष श्री दिनेश यादव, पार्षद श्री विनय गुप्ता, बीडीसी श्री शशिमोहन यादव, रहस बाई चौहान, शोभावती चौहान, तथा जागेश भुइया सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान योजना के महत्व और उससे मिलने वाले लाभों पर विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि यह योजना भूमिहीन कृषि मजदूरों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जिसने आयोजन को भव्य और सफल बना दिया।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post