31/03/2026 🚨💥🌟
🚨 *युवक से मारपीट — कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार*
🚨 *बड़पारा शराब भट्ठी के पास की घटना — शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ था विवाद*
🚨 *मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, एक फरार — तलाश जारी*
🚨 *बलवा सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर*
🚨 *गुंडागर्दी पर रायगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी— एसएसपी शशि मोहन सिंह का स्पष्ट संदेश*

*31 मार्च, रायगढ़*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने बड़पारा शराब भट्ठी के पास युवक से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार जूटमिल क्षेत्र निवासी सत्यम सिदार (31 वर्ष) ने 29 मार्च को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी के साथ बड़पारा शराब भट्ठी से लौट रहा था, तभी मिनीमाता चौक के पास रहने वाला मनोज सिंह अपने साथियों के साथ शराब के लिए पैसे मांगने लगा। मना करने पर सभी ने एकराय होकर गाली-गलौच करते हुए उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और हाथ, थप्पड़, मुक्का व लात से मारपीट की।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 119(1), 351(3), 115(2), 191(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी मनोज सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसकी निशानदेही पर उसके साथी लवकुमार यादव, विक्रम सिंह ठाकुर और बजरंग सिंह उर्फ सोनू को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। सभी चार आरोपी (1) मनोज सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी मिनीमाता चौक (2) लवकुमार यादव साधुनरहरि यादव उम्र 28 वर्ष निवासी चर्च रोड बाजीराव पारा (3) विक्रम सिंह ठाकुर पिता स्व० गुलाब सिंह ठाकुर उम्र 34 वर्ष निवासी रेल्वे कालोनी (4) बजरंग सिंह उर्फ सोनू पिता संतोष सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी मिनीमाता चौक को दिनांक 30 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—
*“मारपीट, धमकी और जबरन वसूली जैसे अपराधों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
