01/04/2026 🚨💥🌟🔥 लैलूंगा में उफान: ‘धर्म परिवर्तन कानून’ के खिलाफ 4500 se 5000 लोगों का सैलाब, सरकार पर सीधे संवैधानिक हमले के आरोप 🔥




लैलूंगा, 01 मार्च 2026।
धर्म परिवर्तन से जुड़े कानून के विरोध में लैलूंगा आज जनाक्रोश का केंद्र बन गया, जब ईसाई समुदाय के हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। करीब 4500 लोगों की भारी भीड़ ने नगर में विशाल रैली निकालकर सरकार के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया।
रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि यह कानून न सिर्फ भेदभावपूर्ण है, बल्कि देश की मूल भावना—धार्मिक स्वतंत्रता—पर सीधा हमला है।
🚩 गूंजे तीखे नारे, सरकार पर बरसे सवाल
पूरा लैलूंगा “काला कानून वापस लो”, “धार्मिक आजादी छीनना बंद करो” और “संविधान विरोधी कानून बंद करो” जैसे नारों से गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां और बैनर थे, जिनमें सरकार की नीतियों के खिलाफ तीखी बातें लिखी थीं।
⚡ प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बढ़ती भीड़ और संवेदनशील माहौल को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। हालांकि रैली शांतिपूर्ण रही, लेकिन लोगों का गुस्सा साफ झलक रहा था।
🗣️ समुदाय का ऐलान—“लड़ाई जारी रहेगी”
समुदाय के प्रतिनिधियों ने साफ शब्दों में कहा कि अगर सरकार ने इस कानून को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे देश में संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है।
👉 लैलूंगा की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब साफ संकेत दे रहा है कि यह मुद्दा अब बड़ा राजनीतिक और सामाजिक रूप ले सकता है।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
