Breaking News
Thu. Apr 2nd, 2026

*जनसमस्या निवारण शिविर को लेकर लैलूंगा प्रशासन पर उठे बड़े सवाल आमजन के साथ जनप्रतिनिधियों व मीडिया तक को सूचना नही

शेयर करें

02/04/2026 🚨💥🌟🚩“जनसमस्या निवारण शिविर को लेकर लैलूंगा प्रशासन पर उठे बड़े सवाल
आमजन के साथ जनप्रतिनिधियों व मीडिया तक को सूचना नही

लैलूंगा (रायगढ़)
आमजन की शिकायत का निवारण के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाता है। छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार ने इसे गंभीरता से लेकर शिविर स्थल में ही समस्या का निवारण किया जाना प्रशासन को निर्देशित किया है।
जनपद पंचायत लैलूंगा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर उस वक्त विवादों में घिरता नजर आ रहा है,आमजन के साथ जनप्रतिनिधियों व स्थानीय पत्रकारों को कार्यक्रम से पूरी तरह दूर रखा गया। हैरानी की बात यह रही कि न तो किसी प्रकार का निमंत्रण दिया गया और न ही सूचना साझा की गई, जिससे आमजन,जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यह शिविर आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किया गया था, लेकिन पारदर्शिता का दावा करने वाले इस आयोजन में अनदेखी कई सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि प्रशासन द्वारा जानबूझकर उन्हें दूर रखा गया, ताकि शिविर की वास्तविक स्थिति और व्यवस्थाओं की सच्चाई सामने न आ सके।

पत्रकारों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, और इस तरह की उपेक्षा सीधे-सीधे सूचना के अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई गईं, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वहीं, जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे संदेह और गहरा हो गया है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्या था जिसे जनता और मीडिया से छिपाने की कोशिश की गई?

क्या जनसमस्या निवारण शिविर अब “चुनिंदा लोगों” का कार्यक्रम बनकर रह गया है?
क्या पारदर्शिता के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है?

लैलूंगा में यह मुद्दा अब तूल पकड़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में बड़ा जनआंदोलन बनने की संभावना से इंकार नहीं किया



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post