Breaking News
Sun. Apr 5th, 2026

उत्कल दिवस समारोह में नन्द किशोर सतपथी बने समाज के गौरव 🌟 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में हुआ भव्य सम्मान रायगढ़, छत्तीसगढ़।

शेयर करें

03/04/2026 🚨💥🌟🌟 उत्कल दिवस समारोह में नन्द किशोर सतपथी बने समाज के गौरव 🌟
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में हुआ भव्य सम्मान

ायगढ़, छत्तीसगढ़।
उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के तत्वाधान में आयोजित उत्कल दिवस वर्षिकोत्सव एवं स्नेह सम्मेलन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारसुगुड़ा विधायक परम सम्माननीय श्री टंकधर त्रिपाठी जी एवं उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष परम सम्माननीय श्री पूरंधर मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष सम्माननीय डॉ. प्रकाश मिश्रा जी द्वारा की गई।
इस अवसर पर प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला नवामुड़ा एवं प्रभारी छात्रावास अधीक्षक, प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास लमडांड नन्द किशोर सतपथी को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान, समर्पण एवं समाज सेवा के लिए पूरे उत्कल समाज के गौरव के रूप में सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे कर्मठ एवं समर्पित व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अनुकरणीय है।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, युवाओं एवं महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन किया गया



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post