12/04/2026 🚨🚨 भाजपा स्थापना दिवस पर “गांव चलो बस्ती चलो” अभियान, जनप्रतिनिधियों की रही मजबूत उपस्थिति


ल




ैलूंगा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर “गांव चलो बस्ती चलो” अभियान के तहत शक्ति केंद्र लैलूंगा 01 के अंतर्गत मतदान केंद्र 52, 53, 54 एवं 55 में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन 12 अप्रैल 2026, रविवार को दोपहर 3 बजे हाई स्कूल के पीछे अंबेडकर चौक स्थित सतनामी समाज भवन में किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रमुख जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष कपिल सिंघानिया, मधुकर सिंघानिया,आशीष मित्तल , स्नेहलता सिदार, शांता साय, ज्योति भगत, दिनेश यादव, सुशीला राठिया, महामंत्री पूनम कौशिक, हरिहर कौशिक, गजेंद्र राठिया, भुनेश्वर सिदार एवं गोपाल यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ें और पार्टी की नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
