17/04/2026 🚨💥🚨*जगेश्वर भुईहर जतरा उपसरपंच को भाजयुमो का उपाध्यक्ष बनने पर युवाओं में खुशी कि लहर, पूरे गांव में किया भव्य स्वागत*

लैलूंगा:आज ग्राम जतरा भाजपा युवा मोर्चा मंडल लैलूंगा में ग्राम जतरा के युवा कार्यकर्ताओं के बीच एक परिचयात्मक चर्चा बैठक का आयोजन गया था जिसमें युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री रोहन यादव जी, उपाध्यक्ष जागेश्वर भुइहर , महामंत्री गजेंद्र राठिया, महामंत्री एकांत भोय, मंत्री साहिल गुप्ता, अजजा मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री समय सिंह सिदार,अभिषेक चौहान खेल एव कला सह प्रमुख खिरेन्द्र सिदार कार्य समिति सदस्य एव जतरा के युवा कार्यकर्ता कार्यकारिणी सदस्य, बूथ अध्यक्ष चमरु सिदार एवं गांव के अन्य सदस्य सम्मिलित हुए। जिसमें गांव के युवा साथियों को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया गया तथा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन मिशन विकसित भारत 2047 के बारे में बताया गया। युवाओं की स्थानीय समस्याओं के बारे में चर्चा किया गया तथा शासन प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं के बारे में चर्चा किया गया।
जगेश्वर भुईहर कि संघर्ष कहानी:-कमजोर आर्थिक स्थिति और गरीबी से संघर्ष करते हुए एक छोटे से गांव का साधारण युवा, जिसने हार मानने के बजाय मेहनत और जुनून को अपना रास्ता बनाया—पंच के रूप में सेवा की शुरुआत की, फिर उपसरपंच बनकर गांव के विकास में अपनी भूमिका निभाई, और आज अपने संघर्ष, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के दम पर लैलूंगा मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष पद तक पहुंचकर यह साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती—युवा नेता जगेश्वर भुईहर की यह यात्रा हर युवा के लिए प्रेरणा है।
उपसरपंच जगेश्वर भुईहर का बयान*: भाजयुमो युवा उपाध्यक्ष ने कहा, “पार्टी ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरूंगा। युवाओं को संगठन से जोड़ना और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
