Breaking News
Tue. May 12th, 2026

*धरमजयगढ़ में मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, एक महिला और दो विधि से संघर्षरत बालक पुलिस गिरफ्त में*

शेयर करें

11/05/2026 🚨🔹💥

🚨 *धरमजयगढ़ में मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, एक महिला और दो विधि से संघर्षरत बालक पुलिस गिरफ्त में*

🚨 *दुकान का ताला तोड़कर नगदी और मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान किया था पार, धरमजयगढ़ कालोनी की घटना*

🚨 *धरमजयगढ़ पुलिस की सतर्कता से चोरी का माल और नगदी बरामद, आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश*

*11 मई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी और दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का ताला तोड़कर नगदी रकम और मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी और सामान बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की है।

मामले में प्रार्थी शांतनु पाल निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी ने दिनांक 26.04.2026 को थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में ताला तोड़कर चोरी की गई है। दुकान से ग्राहकों द्वारा रिपेयरिंग के लिए रखे गए मोबाइल, नगदी रकम 32 हजार रुपये तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिए गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बतायी गई थी। रिपोर्ट पर थाना धरमजयगढ़ में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 110/2026 धारा 331(4), 305 (ए), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के समय दो संदिग्ध किशोर लड़कों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया और बताया कि वे कविता सिंह राजपूत पति अजय सिंह राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी पतरापारा, धरमजयगढ़ के संपर्क में थे। पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ करने पर उसने अपने मेमोरेंडम कथन में घटना दिनांक को दोनों बालकों के साथ मिलकर मोबाइल दुकान से नगदी और मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपिया कविता सिंह राजपूत के कब्जे से 5 हजार रुपये नगद और एक जियो कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। वहीं दोनों विधि से संघर्षरत बालकों से 2-2 हजार रुपये नगद तथा एक-एक चोरी का मोबाइल जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने दुकान के गल्ले से 32 हजार रुपये नगदी और रिपेयरिंग के लिए रखे कई मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपिया महिला को जेएमएफसी न्यायालय धरमजयगढ़ तथा दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ में प्रस्तुत किया गया है। मामले की विवेचना जारी है ।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर माल मुल्जिम की पतासाजी में निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजु मिश्रा, प्रधान आरक्षक जगित राठिया, आरक्षक विजय राठिया, ललित राठिया, अनूप जॉनशन केरकेट्टा, अलेक्सयुस एक्का की अहम भूमिका रही ।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

*“ रायगढ़ पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों में लगातार सक्रिय निगरानी, मुखबिर सूचना और तकनीकी जांच के माध्यम से अपराधियों को चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”*



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post