19/05/2026 💥 💥🚨🚨लैलूंगा में भाजपा शक्ति केंद्र झगरपुर की संगठनात्मक बैठक संपन्न


लैलूंगा। दिनांक 17 मई 2026, रविवार को भाजपा मंडल लैलूंगा अंतर्गत शक्ति केंद्र झगरपुर में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पारेश्वर नाथ प्रधान जी (लैलूंगा मंडल प्रभारी) एवं श्रीमती शांता साय जी (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति एवं आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से शक्ति केंद्र प्रभारी उमेश अग्रवाल जी, मंडल महामंत्री श्रीमती पूनम कौशिक जी, व्यवस्था प्रभारी गजेंद्र राठिया जी सहित समस्त बूथ स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
