03/06/2026 💥💥🚨ऐंकरा बीट के वन रक्षक दिनेश गुप्ता के प्रयास से पीड़ित किसान को मिला लाभ
हाथी प्रभावित किसान के चेहरे पर लौटी मुस्कान
लैलूंगा। ग्राम ऐंकरा में दिसंबर 2025 के दौरान हाथियों के उत्पात से भारी नुकसान झेलने वाले किसान कृष्णा पटेल को आखिरकार राहत मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों ने किसान के घर, गेहूं की खड़ी फसल, खलिहान में रखी लगभग 60 बोरी धान, नल कनेक्शन तथा मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचाया था। इस घटना से किसान को लाखों रुपये की क्षति हुई थी।
घटना के बाद किसान और उसका परिवार इतना भयभीत हो गया था कि लगभग दो सप्ताह से अधिक समय तक अपना घर छोड़कर लारीपानी स्थित बेटी-दामाद के यहां रहने को मजबूर हो गया। हाथियों के आतंक से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था।
इसी बीच ऐंकरा बीट के वन रक्षक दिनेश गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित किसान को सहायता दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए। उनके सफल प्रयासों और पहल से किसान को राहत मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ। वन विभाग की इस संवेदनशील कार्यशैली से लंबे समय से परेशान किसान कृष्णा पटेल के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है।
ग्रामीणों ने भी वन रक्षक दिनेश गुप्ता के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वन्यजीवों से प्रभावित किसानों को समय पर सहायता और मुआवजा दिलाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
