06/06/2026 💥💥तीन माह बाद भी नहीं शुरू हुआ आधार पंजीयन केंद्र, नगर पंचायत लैलूंगा की जनता परेशान
लैलूंगा, रायगढ़। नगर पंचायत लैलूंगा में आधार पंजीयन एवं सुधार केंद्र शुरू होने की घोषणा के लगभग तीन माह बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। इससे नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आधार कार्ड बनवाने, मोबाइल नंबर अपडेट कराने, पता सुधारने एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है।
प्राप्त दस्तावेज के अनुसार 17 मार्च 2026 को नगर पंचायत लैलूंगा में इन-हाउस मॉडल के तहत आधार पंजीयन केंद्र संचालित किए जाने का प्रमाण पत्र जारी किया गया था। प्रमाण पत्र में नगर पंचायत लैलूंगा परिसर में आधार केंद्र संचालित करने हेतु ऑपरेटर, आईडी एवं अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध होने का उल्लेख किया गया है। वहीं UIDAI की व्यवस्था के अनुसार आधार केंद्र सरकारी परिसरों में संचालित किए जा सकते हैं ताकि नागरिकों को सुविधाजनक एवं पारदर्शी सेवाएं मिल सकें। �
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि केंद्र के लिए आवश्यक मशीन, आईडी एवं ऑपरेटर उपलब्ध होने के बावजूद आज तक आधार पंजीयन एवं सुधार कार्य शुरू नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत कार्यालय से बार-बार केवल “जल्द शुरू होगा” का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन धरातल पर कोई प्रगति दिखाई नहीं दे रही है।
आधार से जुड़े अधिकांश कार्य आज सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं, छात्रवृत्ति, पेंशन तथा अन्य दस्तावेजों के लिए आवश्यक हो चुके हैं। ऐसे में केंद्र बंद रहने से आम नागरिकों, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। �
जनता के बीच अब यह सवाल उठने लगा है कि जब जिला स्तर से आधार ऑपरेटर, आईडी एवं उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं और नगर पंचायत परिसर में केंद्र संचालन की स्वीकृति भी मिल चुकी है, तो आखिर तीन महीने बाद भी केंद्र शुरू न होने का जिम्मेदार कौन है? यदि सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं तो फिर कार्य प्रारंभ होने में देरी क्यों हो रही है?
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, नगर पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों से शीघ्र हस्तक्षेप कर आधार केंद्र का संचालन प्रारंभ कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अन्य स्थानों का चक्कर न लगाना पड़े और समय व धन की अनावश्यक बर्बादी से राहत मिल सके।
**”जनता का सवाल – आधार केंद्र शुरू होने में आखिर बाधा क्या है और जिम्मेदार कौन?”**



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
