Breaking News
Sun. Jun 7th, 2026

तुर्रीभाठा चौक में मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों पर चौकी खरसिया में सख्त कार्रवाई*

शेयर करें

06/06/2026 💥💥

🚨 *तुर्रीभाठा चौक में मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों पर चौकी खरसिया में सख्त कार्रवाई*

🚨 *शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर रास्ता रोककर किये थे मारपीट, अजमानतीय धाराओं पर कार्रवाई*

🚨 *चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए*

🚨 *मारपीट, गुण्डागर्दी और आम नागरिकों को भयभीत करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी : एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह

*रायगढ़, 06 जून* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी तथा एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी खरसिया पुलिस ने तुर्रीभाठा चौक में युवकों से मारपीट एवं धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

🔹 *रास्ता रोककर शराब पीने के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर की मारपीट*

प्रार्थी हरिषंकर निषाद पिता ओम प्रकाश निषाद, उम्र 30 वर्ष, निवासी ठाकुरदिया वार्ड क्रमांक-18 द्वारा आज 6 जून को चौकी खरसिया में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 05 जून 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे वह अपने मित्र अमन सर्पे के घर तुर्रीभाठा में भोजन करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तुर्रीभाठा चौक के पास दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।
आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग की तथा पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का एवं लात से मारपीट की। घटना में प्रार्थी की बाईं आंख एवं छाती में चोटें आईं।

🔹 *अपराध दर्ज होते ही सक्रिय हुई चौकी पुलिस, आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा*

प्रार्थी की शिकायत पर चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में अपराध क्रमांक 273/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 126(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। त्वरित दबिश देकर आरोपी विशाल सिदार उर्फ गोपालू एवं सचिन उरांव उर्फ मुण्डा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना कारित करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपीगणों को आज न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

🔹 *इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही सराहनीय भूमिका*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी तथा एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक शिव वर्मा, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*”मारपीट, गुण्डागर्दी करने वाले तत्वों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

*गिरफ्तार आरोपी* :-
1. विशाल सिदार उर्फ गोपालू पिता रामा सिदार, उम्र 23 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती सौरापारा, चौकी खरसिया, जिला रायगढ़।
2. सचिन उरांव उर्फ मुण्डा पिता बबलू उरांव उर्फ संजय, उम्र 23 वर्ष, निवासी चंदन तालाबपार वार्ड क्रमांक-10, चौकी खरसिया ।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post