Breaking News
Wed. Jun 17th, 2026

सेठ जयदयाल प्राथमिक शाला लैलूंगा में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

शेयर करें

17/06/2026 💥💥 *सेठ जयदयाल प्राथमिक शाला लैलूंगा में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

लैलूंगा। नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ अवसर पर सेठ जयदयाल प्राथमिक शाला लैलूंगा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विनय कुमार गुप्ता, रघुनाथ प्रधान, कमला टोप्पो, चौधरी मैडम सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं पालकगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उन्हें पाठ्य सामग्री वितरित की गई। विद्यालय परिवार ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।
शाला प्रवेश उत्सव का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post