07/07/2026 💥 🚨 🚨लैलूंगा पोस्ट ऑफिस में आधार पंजीयन एवं सुधार कार्य शुरू
लोगों को मिलेगी बेहतर सेवा, भीड़ से राहत एवं अवैध उगाही पर लगेगी रोक



लैलूंगा। नगरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लैलूंगा स्थित पोस्ट ऑफिस में अब आधार पंजीयन एवं आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि सहित अन्य आवश्यक सुधार कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को आधार संबंधी सेवाओं के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें समय पर सुविधाएँ मिल सकेंगी।
अब नागरिक एक ही स्थान पर आधार का नया पंजीयन एवं आवश्यक संशोधन करा सकेंगे। इससे निजी केंद्रों पर लगने वाली भीड़ कम होगी तथा आधार सेवाओं के नाम पर होने वाली कथित अवैध उगाही पर भी रोक लगने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए कहा कि पोस्ट ऑफिस में आधार सेवाएँ शुरू होने से आम जनता को काफी राहत मिलेगी। लोगों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर पोस्ट ऑफिस पहुँचकर सेवा का लाभ उठाएँ।




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
