लैलूंगा:
लैलूंगा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिस्ट ऑपरेशन से इनकार किए जाने के बाद, हमारे संवाददाता राकेश जायसवाल रायगढ़ पहुंचे, लेकिन वहां भी इलाज संभव नहीं हो पाया क्योंकि रायगढ़ में भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। यह स्थिति अब गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, लैलूंगा स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ लखन पटेल पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, लाखों रुपये के घोटाले की आशंका है, जिसमें इन अधिकारियों की संलिप्तता का शक जताया जा रहा है।
ध्यान दें: यदि किसी अस्पताल से संबंधित कोई खबर हो, या किसी ने इलाज, ड्रेसिंग, या किसी अन्य सेवा के लिए अवैध रूप से पैसा लिया हो, तो कृपया हमें इसकी जानकारी दें। आपकी गोपनीयता पूरी तरह से सुरक्षित रखी जाएगी।
लैलूंगा स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ पर पहले भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, गरीबों का शोषण करना इनकी आदत बन चुकी है।
हाल में, यह खबर सामने आई है कि उन्होंने अस्पताल के 4 गाडी भरकर कबाड़ बेचा, लेकिन उसका हिसाब-किताब न सरकार ने मांगा और न ही इन लोगों ने दिया। सवाल उठता है कि आखिर इतने कबाड़ का पैसा कहां गया।
इसके अलावा, सर्जरी और डिलीवरी के मामलों में और इन सेवाओं के लिए मोटे रुपये वसूले जाते हैं। लोगों की मजबूरी का फायदा उठाना स्वास्थ्य विभाग के लिए सामान्य बात हो गई है, जिससे गरीब जनता का शोषण हो रहा है।
लैलूंगा के बीएमओ को ‘भ्रष्टाचार के बादशाह’ कहा जाता है, और उन पर गंभीर आरोप लगे हैं। न केवल लैलूंगा, बल्कि रायगढ़ जिले के अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल स्थिति का जिम्मेदार भी इनकी और उनके साथियों की मिलीभगत को माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, लखन पटेल के रहते स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का जाल फैला हुआ है। उनकी सांठगांठ से अस्पतालों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर सर्जरी और डिलीवरी तक, हर सेवा के लिए अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं। यह भी आरोप है कि उनकी भ्रष्ट गतिविधियों की वजह से गरीब जनता को शोषण और लूट का शिकार होना पड़ रहा है।
इस तरह के भ्रष्टाचार ने रायगढ़ जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति को गंभीर बना दिया है, जहां लोगों की परेशानियों को नज़रअंदाज कर सिर्फ पैसों की लालसा में व्यवस्था को बिगाड़ा जा रहा है।
LOKMAT 24 NEWS में अपडेट्स जानने के लिए हमारे पोर्टल पर बने रहें। www.lokmat24.in
NOTE – इस खबर से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। अगर आपके पास कोई नई खबर है, तो भी हमसे साझा करें। आपकी गोपनीयता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
tags – lailunga, lailunga hospital, lailunga hospital frod, lailunga hospital mein aved vasuli, health centre lailunga
Trending – लैलूंगा स्वास्थ्य केंद्र की हालात नहीं बदली नींद से कब उठेगी सरकार ?