लैलूंगा: लैलूंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अवैध वसूली और भ्रष्टाचार की खौफनाक हकीकत सामने आ रही है। डॉक्टर प्रभारी बीएमओ और पूर्व के बीएमओ जैसे लोग गरीबों से जमकर लूट मचा रहे हैं। यहां डॉक्टर कम, दलाल ज्यादा नजर आते हैं, और नर्सें भी इनके साथ मिलकर गरीबों का शोषण कर रही हैं। मरीजों से पट्टी बांधने से पहले पैसे मांगे जाते हैं, और अपाहिजों तक को नहीं बख्शा जाता। आयुष्मान योजना का नाम मात्र का उपयोग किया जा रहा है, जबकि सरकारी दवाएं अस्पताल के कर्मचारी बेचकर अपनी जेबें भर रहे हैं।
ये वीडियो देखें आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी 😡
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में अब जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) बनाने के लिए भी गरीबों से 1000-2000 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। जहां पंचायत सचिव यह प्रमाण पत्र मुफ्त में बनवाते हैं, वहीं अस्पताल के कर्मचारी गरीबों का खून चूस रहे हैं। शासन और प्रशासन सबकुछ जानते हुए भी इस मामले में अनजान बने हुए हैं। यह सिर्फ लैलूंगा की नहीं, बल्कि सभी जगहों की यही दास्तां है।
अस्पताल में हो रही इस लूटपाट और गरीबों के शोषण को देखकर दुख और आक्रोश होना स्वाभाविक है।
**LOKMAT 24 NEWS** में अपडेट्स जानने के लिए हमारे पोर्टल पर बने रहें। www.lokmat24.in
NOTE – **इस खबर से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। अगर आपके पास कोई नई खबर है, तो भी हमसे साझा करें। आपकी गोपनीयता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।**
tags – lailunga, lailunga hospital, lailunga hospital frod, lailunga hospital mein aved vasuli
Trending – लैलूंगा स्वास्थ्य केंद्र की हालात नहीं बदली नींद से कब उठेगी सरकार ?