Breaking News
Sat. Aug 9th, 2025

लैलूंगा में मुख्यमंत्री का दौरा: स्वागत की तैयारी में जुटा प्रशासन

शेयर करें

लैलूंगा: करमा महोत्सव के उपलक्ष्य में लैलूंगा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, बड़े नेताओं और अधिकारियों की मौजूदगी में भव्य तैयारियां
रायगढ़ जिले के लैलूंगा में 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाले करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का आगमन तयp है। उनके साथ ओपी चौधरी और राधेश्याम राठिया जैसे बड़े नेता भी इस महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य अतिथियों के स्वागत के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
मुख्यमंत्री की लैंडिंग कुंजारा हेलीपेड पर होगी, और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलीपेड के 3 किलोमीटर क्षेत्र को ‘नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है। कलेक्टर और एसडीएम सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों के स्वागत में पूरी तरह जुटे हुए हैं।
करमा महोत्सव लैलूंगा की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, और इस अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति से स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
ैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें।
NOTE – **इस खबर से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। अगर आपके पास कोई नई खबर है, तो भी हमसे साझा करें। आपकी गोपनीयता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।**

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post