लैलुंगा स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी की गंभीर समस्या पर जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हाल ही में जीवन दीप समिति की बैठक के बाद, जब हमारे संवादाता ने स्वास्थ्य केंद्र में सफाई व्यवस्था को लेकर चिंता जताई और लैलूंगा क्षेत्र के विधायक विद्यावती सिदार जी से इस बारे में बात की गई, तो उनका बयान चौंकाने वाला था। विधायक ने कहा, “कहाँ है गंदगी? मुझे तो कुछ नहीं दिखा। पता नहीं आपको क्या हो गया है।”
……..
चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर विधायक खड़ी थीं, वहां से महज दो मीटर की दूरी पर साफ-साफ गंदगी और घास-फूस दिखाई दे रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विधायक अस्पताल प्रशासन का पक्ष ले रही हैं, जिससे इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विधायक विद्यावतीसिदार ने कहा, “भीड़ की वजह से अस्पताल की व्यवस्था थोड़ी खराब हो जाती है। मैं खुद बैठकर निरीक्षण कर रही हूँ और जो भी कमी है, उसे जल्द ही ठीक किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि लैलुंगा एक बड़ा क्षेत्र है, और मरीजों की संख्या ज्यादा होने की वजह से थोड़ी गंदगी हो सकती है, लेकिन अस्पताल की सफाई व्यवस्था को लेकर स्थिति “कुल मिलाकर ठीक” है।
हालांकि, स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी और अव्यवस्था का स्तर काफी अधिक है, और वे इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर वीडियो और तस्वीरें भी उपलब्ध हैं, जो विधायक के दावे के विपरीत स्थिति को दर्शाती हैं।
विधायक महोदया ने शायद उस अपाहिज व्यक्ति की पीड़ा को नहीं सुना, जिसे अस्पताल के स्टाफ ने लूटा था। पूरी सच्चाई जानने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल पर वीडियो देखें। वीडियो का लिंक यहाँ दिया गया है|
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें।
अस्पतालों में अवैध वसूली का मामला: मरीजों का शोषण
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें।
ये तोह बस सुरुआत हैं पिक्चर अभी बाकि है मेरे दोस्त LOKMAT 24 NEWS में हम जल्द ही इसके के बारे में बताएंगे काम पूरा साफ़ सफाई जरुर होगा अपडेट्स जानने के लिए हमारे पोर्टल पर बने रहें। www.lokmat24.in
NOTE – इस खबर से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। अगर आपके पास कोई नई खबर है, तो भी हमसे साझा करें। आपकी गोपनीयता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
Lokmat24 News एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है |
Contact - 9424188025