Breaking News
Mon. Aug 11th, 2025

राकेश जायसवाल प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन लैलूंगा के अध्यक्ष चुने गए।

शेयर करें

लैलूंगा (08.12.2024) राकेश जायसवाल प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन लैलूंगा के अध्यक्ष चुने गए।

प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पांडेय के मार्गदर्शन व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित लैलूंगा का ब्लॉक स्तरीय चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता के आधार पर आयोजित वीडियो कॉलिंग से सम्पन्न हुई, जिसमें संस्था के लगभग सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया और अपने पदाधिकारियों का चयन लगभग सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना एकता को मज़बूत करने का परिचय देता है।

चुने गए सभी पदाधिकारियों को संगठन की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई, और उन्हें संगठन को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया ताकि पत्रकारों के हित में उनका योगदान निष्पक्ष रूप से हमेशा बना रहे। राकेश जायसवाल लगभग 18 वर्षों से दैनिक नवीन कदम लैलूंगा के संवाददाता रहकर पत्रकारिता कर रहे है।

चुने गए पदाधिकारी इस प्रकार हैं…

अध्यक्ष – राकेश जायसवाल ( दैनिक नवीन कदम)
उपाध्यक्ष -विकास कुमार। ( लोकमत 24 न्यूज )
कोषाध्यक्ष – रूपा जायसवाल ( अमृत संदेश न्यूज)
सचिव – मकरध्वज गड़तीया (लोकतंत्र न्यूज)
मीडिया प्रभारी – कुलदीप यादव ( दैनिक रायगढ़ आंचल)
कार्यालय प्रभारी – यश कुमार ( भारत सम्मान न्यूज)


शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post