लैलूंगा दिनांक 24.01.25 लैलूंगा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से कपिल सिंघानिया का नाम सामने आ रहा है। नगरवासियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है एवं सभी विकास की टिक -टिकी अब डबल इंजन वाली भाजपा से लगा कर बैठे हैं।
10 साल से विकास का सूखा अब ख़त्म होगा ऐसा लोगों का मानना है। सिंघानिया परिवार अपनी दूरदर्शिता एवं जन कल्याण कार्यों के लिए प्रदेश भर में विशेष स्थान रखता है ।
कपिल सिंघानिया अपने आप को गौरवान्ति मानते हैं कि जिस कमल से देश और प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है उसी कमल से अब लैलूंगा का विकास का स्वप्न जन -मानस देख रहा है और उस स्वप्न को अमली जामा पहनाने की जिम्मेदारी संगठन ने उन्हें दी हैं।
वे आश्वस्त करते हैं सर्वसमाज के विकास पर जोर होगा, जनता की बुनियादी तकलीफ़ तत्काल प्रभाव से दूर की जावेगी,नगर के विकास के रोड मैप में हर समाज की राय ली जावेगी,यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पंचायत सेवा संस्थान बनें जिसे लोग गर्व से अपना कह सकें,बदलते समय में लैलूंगा इन 10 सालों में काफी पीछे रह गया है, जीवनशैली सुधारने हेतु एक भी सही कार्य नगर में नहीं हुए हैं।जो भी परियोजना लैलूंगा को मिली वह कागजों में रह गई और जनता उसके लाभ से वंचित।
कपिल सिंघानिया से पूछे जाने पर उन्होंने जनता को आश्वस्त करके कहा है की अंधेरा छटेगा और भ्रष्टाचार के इस दल दल को चीर कर अब लैलूंगा में चहुमुखी विकास का कमल खिलेगा, वे आला कमान सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करते हैं उन्हें जनता की सेवा का पुनः अवसर दिया जा रहा है।जन्म भूमि स्वर्ग से भी महान होती हैं,इसकी सुरक्षा -सुंदरता हम सबकी जिम्मेदारी है,वे अपील करते हैं को जनता पूरे उत्साह के साथ उन्हें अपना बहुमूल्य वोट दे कर सेवा का अवसर प्रदान करें। 



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
