Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

लैलूंगा कल होगा त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव का फाइनल ,किसके सर सजेगा ताज

शेयर करें

लैलूंगा 22.02.2025: लैलूंगा, तमनार और घरघोड़ा ब्लॉक के 175 ग्राम पंचायतों में होगी वोटिंग, बनाए गए हैं 435 मतदान केंद्र*चरण में 2.18 लाख मतदाता करेंगे मतदान*

कल होगा त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव का फाइनल कौन बनेगा सरपंच पंच बीडीसी डीडीसी। भाजपा, कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवारो का होगा फैसला। पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा की लहर हैं। नगर पंचायत चुनाव में भाजपा का ही दबदबा रहा पूरे छत्तीसगढ़ में ।अब देखना होगा कि पंचायत चुनाव में किसकी लहर रहेगी ।

22 फरवरी 2025/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तीसरे और अंतिम चरण के लिए लैलूंगा, घरघोड़ा और तमनार विकासखंड में 23 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए एक दिन पहले 22 फरवरी को मतदान दलों को सामग्री वितरण कर रवाना किया गया।

तीसरे चरण में तीन विकासखंडों के 175 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इसके लिए कुल 435 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें तमनार के 61 ग्राम पंचायतों के लिए 142 मतदान केंद्र, घरघोड़ा के 42 ग्राम पंचायतों के लिए 113 मतदान केंद्र और लैलूंगा के 75 ग्राम पंचायतों हेतु 180 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में भी मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरित कर रवाना किया गया। 23 फरवरी को सुबह 07 से दोपहर 03 बजे तक वोटिंग होगी। जिसके पश्चात वहीं वोटों की गिनती की जाएगी

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तीसरे और अंतिम चरण के लिए लैलूंगा, घरघोड़ा और तमनार विकासखंड में 23 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए एक दिन पहले 22 फरवरी को मतदान दलों को सामग्री वितरण कर रवाना किया गया।

तीसरे और अंतिम चरण में तीन विकासखंड के कुल 2 लाख 18 हजार 131 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 1 लाख 06 हजार 760 पुरुष और 1 लाख 11 हजार 371 महिला मतदाता शामिल हैं। इसमें तमनार विकासखंड के 34 हजार 779 पुरुष और 35 हजार 946 महिला मतदाता हैं। घरघोड़ा के 25 हजार 669 पुरुष और 27 हजार 650 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत 46 हजार 312 पुरुष और 47 हजार 775 महिला मतदाता शामिल हैं।

त्रिस्तरीय चुनाव के अंतिम चरण में रायगढ़ जिला के लैलूंगा जनपद पंचायत क्षेत्र में कल 23 फरवरी को मतदान होना है जिसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूर्ण हो चुकी है

मतदान दल को पुरी तैयारी के साथ मतदान केंद्रों के लिए बड़ी और छोटी गाड़ियों से द्वारा भेजा जा रहा है। चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से निपटाने के लिए पुलिस बल के साथ पुरी ब्यवस्था कि गई है।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post