Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

लैलूंगा जनपद पंचायत शपथ ग्रहण समारोह, राज्यसभा सांसद के अतिथि में संपन्न हुआ

शेयर करें

लैलूंगा 14.03.2025 लैलूंगा जनपद पंचायत अनुविभागीय अधिकारी सुश्री अक्षा गुप्ता ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित जनपद सदस्यों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ


आज लैलूंगा जनपद पंचायत परिसर में सादगीपूर्ण वातावरण में त्रिस्तरीय चुनाव में जीते हुए नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष जनपद सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था ।कार्यक्रम कि शुरुवात मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के सामने दीपक जलाकर किया
ततपश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथियो और सभी जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों ने नव निर्वाचित सदस्यों का भी पुष्प गुच्छ से स्वागत किया ।

नुविभागीय अधिकारी ने सर्व प्रथम नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत को गोपनीयता कि शपथ दिलाई बाद उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल (सुखन)और अन्य नव निर्वाचित जनपद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता कि शपथ दिलाई।

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने सबसे पहले नव निर्वाचित जनपद सदस्यों को जीत की बधाई दी आगे कहा कि शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक दिन बताया है नव निर्वाचित जनपद सदस्यों को केंद्र और प्रदेश की जन कल्याणकारी योजना को घर घर तक पहुंचाने की बात कही है जिससे हम दोनों मिलकर क्षेत्र के विकास के सतत प्रयास करेंगे और विकास को नई ऊंचाई दे सके

कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, साध्वी प्रज्ञा भारती जी दीदी ,रवि भगत प्रदीप सदस्यों मोर्चा, विद्यायक विद्यावती सिदार, सतीश बेहरा , गोकुलानन्द पटनायक,पंचायत दीपक सिदार उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य ,सत्यानंद राठिया पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, तीनों मंडल की मंडल अध्यक्ष, शांता साय,शांता भगत, मधुकर सिंघानिया,और बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और जनपद पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहे।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post