Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

पंचायत सचिवों का शासकीयकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

शेयर करें

लैलूंगा 19.01.2025 पंचायत सचिवों का शासकीयकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

लैलूंगा। प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले पंचायत सचिवों ने अपनी एक सूत्रीय मांग — शासकीयकरण — को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में पंचायत सचिव प्रदर्शन कर रहे हैं।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पंचायत सचिव वर्षों से संविदा आधार पर कार्य कर रहे हैं, जिससे उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत सचिव गांवों में शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में अहम भूमिका निभाते हैं, फिर भी उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। इससे उनके भविष्य को लेकर असुरक्षा बनी हुई है।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द उनकी मांगों पर विचार कर पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाए। संघ के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और उग्र हो सकता है।

इस हड़ताल के कारण क्षेत्र में पंचायत से जुड़ी तमाम सेवाएं बाधित हो सकती हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में परेशानियां बढ़ने की आशंका है। सचिव संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post