लैलूंगा 23.01.2025 लैलूंगा नगर अध्यक्ष और सीएमओ की अपील से जल संरक्षण का कार्य हुआ संपन्न






लैलूंगा में लगभग 7:00 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष कपिल सिंघानिया और सीएमओ पार्षद और नगर पंचायत के कर्मचारी अधिकारी और जनता बड़ी संख्या में खारून नदी के पास जल संरक्षण करने पहुंचे सब के सहयोग से जल संरक्षण का कार्य पूरा हुआ जिससे लैलूंगा नगर में जल का संकट दूर हो सके और जल संरक्षण किया जा सके लैलूंगा में पानी का जलस्तर बहुत नीचे जा चुका है जिससे कि पानी की समस्या बढ़ गई है इससे निजात पाने के लिए नगर पंचायत सीएमओ ने बताया कि हम लैलूंगा नगर के नदियों में चार से पांच जगह जल संरक्षण का कार्य जल्द से जल्द किया जाएगा ताकि लैलूंगा नगर वासियों को गर्मी के दिनों में पानी की समस्या ना हो उन्होंने बताया कि शासन द्वारा तीन से चार नया बोर खनन भी किए गए हैं जिससे कि लोगों को पीने के पानी की समस्या ना हो सके।
मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष कपिल सिंघानिया,कृष्णा जायसवाल, नटवर अग्रवाल ,भोला अग्रवाल ,लालू मुंडा, विनय गुप्ता पिंटू बानी सुशीला मुंडा धनसिंह पटेल पुरुषोत्तम पटेल डोलनारायण पटेल श्याम पटेल भवानी पंडा, बबीता पटेल विनोद पांडे आदर्श गिरि और बड़ी संख्या में जनता मौजूद रहे।




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
