Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

लैलूंगा हनुमान जयंती के अवसर पर सभी मंदिर में होगी पूजा अर्चना और भंडारा

शेयर करें

लैलूंगा 122.03.2025!

हनुमान जयंती को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है, जिससे जगह-जगह पूजा-पाठ के साथ महाभंडारे का भी आयोजन होगा।
उल्लेखनीय है कि श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर लैलूंगा के आयोजन समिति के सदस्यगण विगत कई वर्षों से ऐतिहासिक एवं यादगार ढंग से मनाते आ रहे हैं। इससे इस बार भी शनिवार को चैत्र पूर्णिमा महापर्व पर हनुमान जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इससे आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर सभी हनुमान मंदिर में सभी श्रद्धालुगण एकत्रित होंगे। जहां विधिवत पूजा-अर्चना व महाआरती होगी, हर साल बड़ी संख्या में शहर सहित आसपास के लोग शामिल होते हैं, लेकिन इस बार भक्तों की संख्या अधिक होने की बात कही जा रही है।

जगह-जगह भजन,भंडारे का आयोजन

लैलूंगा के राइस मिल चौक स्थित प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, रूदुकेला हनुमान मन्दिर, शांति नगर चौक हनुमान मंदिर,राधाकृष्ण मन्दिर लैलूंगा और सलखिया हनुमान मन्दिर इन मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो जाता है, ऐसे में यहां पूरे दिन पूजा-पाठ के साथ विशाल भंडारे और भजन का भी आयोजन किया गया है। बताया जाता है कि कलयुग के भगवान श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना जो भक्त पूरी श्रद्धा के साथ करता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है, इसी परंपरा को लेकर शनिवार को पूरे दिन जयश्री राम के जयकारे से गूंजायमान रहेगा।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post