Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

लैलूंगा गौ ग्राम जन जागरण रथ यात्रा, अनन्त शान्ति गौ सेवा समिति पोतरा द्वारा

शेयर करें

लैलूंगा 26.04.2025 अनंत शांति गौ सेवा समिति पोतरा

गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के माध्यम से घर-घर पहुंचकर गाय की महत्ता पर प्रकाश डालेंगे।
लैलूंगा,
गौ सेवा आयोग छ ग शासन के निर्देश पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वेश्वर पटेल जी के मार्गदर्शन पर गौ जन जागरण यात्रा का शुभारंभ अनंत शांति गौ सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला पोतरा तहसील लैलूंगा जिला रायगढ़ से दिनांक 27 /4/ 2025 को सायं 5:00 बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गौ सेवको, गौ सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले धर्म प्रेमियों के उपस्थिति में रथ को रवाना किया जाएगा। तथा आगामी 10 दिनों में लैलूंगा क्षेत्र के लगभग 50 ग्रामो मैं पहुंच कर गाय के महत्व पर प्रकाश डालेंगे तथा गोबर एवं गोमूत्र से बनने वाली दवाई एवं मानव स्वास्थ्य में गोमूत्र का उपयोग करने के लिए गांव में संगोष्ठी किया जाएगा।

ग्रामीण परिवेश में पारंपरिक प्रकृति से गोपालन किया जाता है परंतु गाय की महता की प्रतिज्ञा ज्ञान होने कारण उपयोगी एवं वृद्ध गोवंश को बाहर छोड़ दिया जाता है और कसाइयों के हाथ भेज दिया जाता है जबकि ग्राम विकास के इनकी असीम संभावनाएं हैं तथा मनुष्य के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लाभकारी है इसलिए गोवंश महत्ता को जन जन तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग द्वारा ग्राम जन जागरण रथ यात्रा का आयोजन किया गया है आयोजक अनंत शान्ति गौ सेवा समिति पुत्र लैलूंगा जिला रायगढ़ के द्वारा किया जाना है

लैलूंगा गौ ग्राम जन जागरण रथ यात्रा, अनन्त शान्ति गौ सेवा समिति पोतरा द्वारा किया जाना है अनन्त शान्ति गौ सेवा समिति द्वारा हर वर्ष गौ माता की सेवा के भाव से अन्य कार्यक्रम किए जाते हैं पशु विभाग द्वारा समय समय पर शिविर लगाकर चिकित्सा उपलब्ध कराया जाता है भागवत कथा कराया जाता है। गौ माता की उत्थान के लिए कई कार्यक्रम कराया जाता है अनंत गौ सेवा समिति द्वारा इसका मुख्य उद्देश्य गौ माता की महता को जन-जन तक पहुंचाने हेतु जन जागरण रथ यात्रा करना जिससे कि आमजन में गौ सेवा की भावना उत्पन्न हो और गौ पालन किया जा सके।

कार्यक्रम का विवरण

27.0 4. 2025 ग्राम पोतरा से यात्रा आरंभ समय प्रातः 6:00 बजे से रूडूकेला प्रातः 9:00 बजे से केंदातिकरा दोपहर 4:00 बजे से माझी आमा समय शाम 6:00 बजे से कुपाकानी रात्रि 10:00 बजे। 28. 04. 2025 माझी आमा, कुंजार ,खर ,गोडी, सबरा 29.0 4 .2025 सुबरा ,केकरा झरिया,पिपराही ,टोल्गे। 30 4 2025 तोलगे मुस्काती भकुर्रा गुनु गहिरा। 01.05.2025 गाहिरा केनापरा चिंगारी दियागढ़ गंजपुर। 02.05.2025गांजपुर लारीपनी सोहनपुर आमापाली राजाआमा 03.05.2025 राजाआमा झागरपुर रेगड़ी गोसैदिही लैलूंगा। 04.05.2025 लैलूंगा पाकरगांव बिर्सिंघा कंझारी ढोरोबिजा। 05.05.2025धोर्रोबिजा मुकड़ेगा बैसकिमुदा सोनाजोरी लोहड़ापनी। 06.05.2025 लोहदापनी चंवरपुर धौरादांड काराडेगा किलकिला।

अपील

गौ ग्राम जन जागरण रथ यात्रा का समापन होगा।संबंधित ग्राम के जनप्रतिनिधि गोपालक गौ सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाएं एवं सभी ग्राम वासियों से आग्रह है कि गांव ग्राम यात्रा में शामिल होकर गांव ग्राम यात्रा को सफल बनाएं

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post