Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

लैलूंगा : ईंट भट्ठे में मौत या मर्डर? अकेली महिला मजदूर की संदिग्ध हालत में लाश मिली, हत्या की आशंका से गांव में सनसनी!…

शेयर करें

लैलूंगा 01.04.2025

रायगढ़।जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला मजदूर की लाश ईंट भट्ठे के गड्ढे में संदिग्ध हालत में मिली है। 42 वर्षीय शारदा मांझी का शव मिट्टी में सना, औंधे मुंह पड़ा मिला — पीठ पर गहरे जख्म और हाथ की कलाई पर सूजन देखकर पुलिस भी सन्न है। शुरुआती जांच में साफ है — यह महज हादसा नहीं, हत्या का मामला हो सकता है!

ग्राम झारमुड़ा निवासी शारदा और उसका पति बिसाहू मांझी पिछले डेढ़ महीने से ग्राम सलखिया के एक ईंट भट्ठे में मज़दूरी कर रहे थे। मंगलवार को दोनों अपने गांव के खेत में तेंदूपत्ता की रखवाली करने गए थे। लौटते समय शारदा आगे निकल गई और बिसाहू पीछे रह गया। कुछ देर बाद जब वह ईंट भट्ठा पहुंचा तो उसकी चीख निकल गई — उसकी पत्नी की लाश गड्ढे में पड़ी थी।

बिसाहू ने गांववालों को सूचना दी, सरपंच से लेकर डायल 112 तक को बुलाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो जो दृश्य सामने आया उसने मामले को और रहस्यमयी बना दिया — शारदा की पीठ पर गंभीर चोट, हाथ की कलाई में सूजन और शव की स्थिति… हर चीज हत्या की ओर इशारा कर रही है।

अब सवालों की बाढ़ :

  • क्या शारदा के साथ ईंट भट्ठे में किसी ने जबरदस्ती की?
  • किसने की ये हत्या — कोई बाहरी या जान-पहचान वाला?
  • शारदा जब अकेली लौट रही थी, तो क्या कोई उसका पीछा कर रहा था?

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है, लेकिन हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा।

ईंट भट्ठों में मजदूर कितने सुरक्षित हैं? : यह सवाल अब और गंभीर हो गया है। क्या भट्ठा मालिक और प्रबंधन मजदूरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं? ऐसे मामलों में कोई जवाबदेही क्यों नहीं तय होती?

एक गरीब महिला मजदूर की संदिग्ध मौत के पीछे की परतें अभी खुलनी बाकी हैं, लेकिन गांव में डर और आक्रोश दोनों फैल चुका है।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |

प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post