Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

लैलूंगा आंगनवाड़ी स्कूल पारा कुर्रा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईसीसीई दिवस*

शेयर करें

लैलूंगा 22.05.2025 **आंगनवाड़ी स्कूल पारा कुर्रा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईसीसीई दिवस*

ैलूँगा। विकासखंड के राजपुर सेक्टर के आंगनवाड़ी स्कूल पारा कुर्रा में ईसीसीई दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुश्री साधना राठिया ने बच्चों और पालकों का स्वागत कर की । बच्चे काफी उत्साहित थे। पालक भी इस कार्यक्रम आकार आनंदित महसूस कर रहे। भाषाई विकास को लेकर बच्चों के साथ कहानी, कविता पर कार्य किया गया तो वहीं शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक विकास के लिए खेल भी कराया गया। बच्चे और पालक दोनों इस खेल में आनंद ले रहे थे। *कार्यक्रम के दौरान सेक्टर सुपरवाइसर श्रीमती मनीषा पटेल ने पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि पालक बच्चों पर यदि ध्यान दें तो बच्चों में सीखने की गति तेज हो सकती है। खेल की छोटी-छोटी गतिविधियों को घर पर भी कराया जा सकता है। पालक अपने बच्चों को नियमित केंद्र भेजें। उन्हें भरपूर प्यार-दुलार दें, उनसे बातचीत करें।* कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती दमयन्ती राठिया, उप सरपंच श्रीमती राजकुमारी खलखो, सचिव श्री आलोक कुमार पंडा उपस्थित रहें। सहायिका श्रीमती अनीता चौहान ने व्यवस्था बनाने में पूरी तरह से तत्पर रहीं। सभी अतिथियों और पालकों ने कहा कि यदि आंगनवाड़ी में खेल की गतिविधियों से सिखाया और पढ़ाया जाएगा तो निश्चित ही हमारे बच्चे बेहतर सीखेंगे।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post