Breaking News
Fri. Aug 8th, 2025

अज्ञात वाहन की चपेट में मजदूर की दर्दनाक मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

शेयर करें

रायगढ़ 08/08/2025 *अज्ञात वाहन की चपेट में मजदूर की दर्दनाक मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

पूंजीपथरा/रायगढ़ । पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के बंजारी मंदिर के पास आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान जशपुर जिले के तपकरा थाना अंतर्गत ग्राम सुरजुला घाघरा निवासी निकोदिन एक्का के रूप में हुई है, जो सिंघल प्लांट में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार, निकोदिन एक्का लगभग दोपहर 1 बजे बाइक (क्रमांक CG 13 AD 0619) से अपने घर लौट रहे थे। बंजारी मंदिर के आगे स्पीड ब्रेकर के पास अचानक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि निकोदिन गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने डायल 112 की मदद से घायल को किरोड़ीमल मेडिकल कॉलेज पहुँचाया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही निकोदिन एक्का ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवाया है, जिसका पोस्टमार्टम कल सुबह किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post