Breaking News
Tue. Mar 3rd, 2026

गौरीशंकर मंदिर लैलूंगा में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव की धूम, विशाल भंडारा

शेयर करें

17/08/2025 लैलूंगा गौरी शंकर मंदिर नहर पारा में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम,

जब-जब इस धरा में अत्याचार फैलता है तो जगत की खुशहाली व कल्याण के लिए ब्रम्हांड के महानायक भगवान श्री विष्णु जी पालनहार हर युग में अवतार लेते हैं। त्रेतायुग युग में रावण का अहंकार और अत्याचार मिटाने श्री राम के रुप में अवतरित हुए तो द्वापर युग में दुराचारी राक्षसी वृत्ति के कंस का वध करने के लिए भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि अर्द्ध रात्रि को भगवान श्री कृष्ण में अवतरित हुए और जगत का कल्याण किए हैं। तब से आज पर्यन्त उनका जन्मोत्सव को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के रुप सनातन धर्म के श्रद्धालुगण बड़ी श्रद्धा व अति उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। जिसकी धूम भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में देखने को मिलती है। शहर में भी कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को ऐतिहासिक एवं यादगार ढंग से मनाने की परंपरा रही है। वहीं आज भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की अर्द्ध रात्रि को लैलूंगा के सभी मंदिरों व घरों में भगवान श्री कृष्ण के भक्तगणों ने बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया और समूचा अंचल जय श्री बांके बिहारी जी और जय – जय श्री राधे के पवित्र मंत्र से गुंजायमान हो गया।नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही।

धर्मरक्षक आचार्य पंडित परमानंद शास्त्री जी एवं पंडित उपेंद्र सतपथी जी इस कार्यक्रम को संपन्न करवाएंगे।।।
अर्द्ध रात्रि में जन्मोत्सव की रही धूम
श्री गौरीशंकर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ऐतिहासिक एवं यादगार ढंग से मनाया जाता है। वहीं इस बार भी आज 16 अगस्त भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की अर्द्ध रात्रि को भगवान श्री कृष्ण जी का अलौकिक श्रृंगार किया गया व भजन कीर्तन व मधुर गीत के साथ भोग लगाकर फूलों की वर्षा से भगवान श्री कृष्ण का स्वागत करते हुए धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया व समूचा मंदिर परिसर भगवान श्री कृष्ण व जय श्री श्याम के पवित्र मंत्र से गुंजायमान हो गया और मधुर भजन गीतों के साथ भावविभोर होकर सभी श्री श्याम प्रेमी निहाल होकर झूमे।वहीं इसके पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post