Breaking News
Fri. Mar 6th, 2026

पुसौर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई : 48 पाऊच ओड़िशा ब्रॉड अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

शेयर करें

28/08/2025.●● *पुसौर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई : 48 पाऊच ओड़िशा ब्रॉड अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार*

*28 अगस्त, रायगढ़*- पुसौर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बुधवार शाम ग्राम पडिगांव तेलीपाली चौक में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ओडिशा ब्रांड का कविपेड छाप महुआ शराब के 48 पाउच बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 8.640 लीटर और अनुमानित कीमत 2400 रुपये है।
दरअसल थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम त्रिभौना निवासी सुशील चौहान पिता आकुल चौहान उम्र 32 वर्ष बोरी में भरकर अवैध महुआ शराब लेकर पैदल ग्राम पडिगांव की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पडिगांव के तेलीपाली चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की गई। पूछताछ में युवक ने अवैध बिक्री के लिए शराब रखने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना पुसौर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, आरक्षक अनूप साव और दिलीप सिदार शामिल रहे

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post