Breaking News
Sun. Feb 8th, 2026

लैलूंगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा स्वच्छता अभियान

शेयर करें

21/09/2025 सेवा पखवाड़ा स्वच्छता अभियान*

लैलूंगा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे भारत वर्ष में 17 सितम्बर मान.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की जन्मजयंती से लेकर 2 अक्टूबर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की जन्मदिन तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा* ।

इसी दौरान पूरे देश में विभिन्न प्रकार की जन – कल्याणकरी और सेवा से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं जैसे *स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य परिक्षण शिविर, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, कलाकृति, मैराथन* आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।
यह केवल एक राजनैतिक कार्यक्रम नही बल्कि समाज में जनभागीदारी और राष्ट्र सेवा की भावना को प्रोसाहित करने का माध्यम है ।
इससे आम जनता को *स्वच्छ भारत, निरोगी भारत और सशक्त भारत* की दिशा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज *दिनांक 20/09/2025* दिन शनिवार को *ग्राम पंचायत भकुर्रा के हाई स्कूल प्रांगण में साफ सफाई एवं वृक्षारोपण* किया गया, और *भकुर्रा के सबसे सक्रिय कार्यकर्ताओं में से एक विष्णु प्रसाद यादव जी(मंत्री मण्डल लैलूंगा)के घर में स्वल्पहार किया गया।*
इस शुभ अवसर पर *भाजपा मण्डल लैलूंगा के सेवा पखवाड़ा* के संयोजक- नरेश निषाद जी (महामंत्री मण्डल लैलूंगा), सहसंयोजक दिनेश यादव जी,(उपाध्यक्ष मण्डल लैलूंगा), विष्णु प्रसाद यादव जी ( मंत्री मण्डल लैलूंगा), प्रेमलाल चौहान जी ( बीडीसी प्रतिनिधि), बाली राम सिदार जी, ईश्वर प्रसाद पैकरा जी, नमित अग्रवाल जी, हरिहर कौशिक जी, केशबो राम पैंकरा जी, जयकुमार गुप्ता जी, अवधराम पटेल जी, मधुसूदन पैंकरा जी, जीवर्धन यादव जी, प्रेमसिंह सिदार जी, देवान सिंह सिदार जी, चमरीन राठिया जी गोपी यादव जी आदि समस्त भाजपा कार्यकर्ता, एवं ज्येष्ठ, श्रेष्ठ, देवतुल्य ग्राम वासी, शिक्षक/शिक्षिका एवं छात्र /छात्रायें उपस्थित रहे ।
इस अभियान में सभी वर्गों के लोग जुड़ रहे हैं और अभियान का काफी सराहना किया जा रहा है।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post