Breaking News
Sun. Feb 8th, 2026

लैलूंगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा स्वच्छता अभियान , ग्राम केशला

शेयर करें

21/09/2025. भाजपा मण्डल लैलूंगा सेवा पखवाड़ा वृक्षारोपण अभियान*

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे भारत वर्ष में 17 सितम्बर मान.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की जन्मजयंती से लेकर 2 अक्टूबर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की जन्मदिन तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा* ।
इसी दौरान पूरे देश में विभिन्न प्रकार की जन – कल्याणकरी और सेवा से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं जैसे *स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य परिक्षण शिविर, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, कलाकृति, मैराथन* आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।
यह केवल एक राजनैतिक कार्यक्रम नही बल्कि समाज में जनभागीदारी और राष्ट्र सेवा की भावना को प्रोसाहित करने का माध्यम है ।

इससे आम जनता को *स्वच्छ भारत, निरोगी भारत और सशक्त भारत* की दिशा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज *दिनांक 21/09/2025* दिन रविवार को *ग्राम पंचायत केशला के आश्रित ग्राम खैरबहाल की कोशाबाड़ी में बृहद वृक्षारोपण* कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें सैकड़ों पौधे लगाए गए।
इस शुभ अवसर पर *भाजपा मण्डल लैलूंगा के सेवा पखवाड़ा के प्रभारी- मान. श्री रमेश बेहरा जी ( सभापति वन एवं पर्यावरण जिला पंचायत रायगढ़), अतिथि – मान. श्री जागेश सिंह सिदार जी (अध्यक्ष जनपद पंचायत तमनार), मान. श्री संजय पटेल जी ( अध्यक्ष भाजपा मण्डल मुकडेगा), संयोजक- नरेश निषाद जी (महामंत्री मण्डल लैलूंगा), सहसंयोजक- दिनेश यादव जी,(उपाध्यक्ष मण्डल लैलूंगा), मान. श्रीमती कल्पना भोय जी (सभापति जनपद पंचायत लैलूंगा), मान.श्री निर्मल यादव जी (महामंत्री मण्डल मुकडेगा), कार्याक्रम के प्रभारी – मान. श्री रमेश पंडा जी, मान . श्री प्रफुल शर्मा जी, श्री लीलाधर पटेल जी, श्री कृष्णा यादव जी, श्री अवधराम पटेल जी, उमेश शाही जी, संतोष पटेल जी, राजेश विश्वाल जी, होस्यार सिंह सिदार जी, सुन्दर सिदार जी, विजय पटेल जी, भगवानो सिदार जी, खुलेश्वर निषाद जी, भगवानो सिदार जी आदि समस्त भाजपा कार्यकर्ता, एवं ज्येष्ठ, श्रेष्ठ, देवतुल्य ग्राम वासी, वरिष्ट उदयान निरीक्षक आर .आर . भगत जी एवं स्टाप, वन विभाग से छविलाल पटेल जी उपस्थित रहे* ।
इस अभियान में सभी वर्गों के लोग जुड़ रहे हैं और अभियान का काफी सराहना किया जा रहा है।
यह केवल एक कार्यक्रम नही बल्कि हमारे जीवन और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संकल्प है।
पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु, वर्षा, फल-फूल और छाया प्रदान करते हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय वृक्षारोपण ही है।
इसलिए आज हम सब संकल्प लें कि केवल पेड़ लगाएंगे ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल भी करेंगे, ताकि वे भविष्य में हरे-भरे होकर हमें और हमारी धरती को जीवनदान दे सकें।
*आइए, एक-एक पेड़ माँ के नाम, धरती के नाम, और भविष्य की पीढ़ी के नाम अवश्य लगाएँ।*

।।वृक्ष बचेंगे तो जीवन बचेगा।।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post