23/09/2025″रायगढ़ पुलिस ने किया संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 18 आरोपी गिरफतार, चोरी की 52 दुपहिया बरामद*
● *₹40 लाख से अधिक कीमत के चोरी बाइक की रायगढ़ के अलग-अलग इलाकों और सीमावर्ती जिलों से बरामदगी*
● *साप्ताहिक बाजार, हॉस्पिटल, मंदिर के पास खड़ी बाइक पर होती थी आरोपियों की निगाह*
● *मास्टर की से चुरा ले जाते थे बाइक, साइबर सेल की रडार पर था गिरोह का मास्टर माइंड*


*रायगढ़, 23 सितंबर* । रायगढ़ एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस को बाइक चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है, एसपी रायगढ़ द्वारा गठित साइबर सेल और विभिन्न स्थानों की विशेष टीम ने बाइक चोर राजा खान समेत 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों से चोरी की 52 दुपहिया वाहन जप्त की गई है जिनका वर्तमान में बाजार मूल्य 40 लाख रुपए से अधिक है ।
रायगढ़ के इतवारी बाजार, केजीएच और श्याम मंदिर के पास से लगातार हो रही बाइक चोरी को गंभीरता से लेते हुए एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने साइबर सेल और शहर के थानों को पुराने बाइक चोर की गतिविधियों पर निगाह रखना निर्देशित किया गया था जिस पर साइबर सेल की टीम बाइक चोरी में गिरफ्तार आरोपियों पर निगाह रखे हुए थे और पिछले दिनों बाइक चोर राजा खान को एक बिना नंबर बाइक के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया जिससे विस्तृत पूछताछ में उसने पिछले कुछ समय के अंतराल में रायगढ़ के इतवारी बाजार, केजीएच, हॉस्पिटल, श्याम मंदिर, संजय मार्केट, किरोड़ीमल क्षेत्र, पुसौर तथा सक्ती, हसौद, सारंगढ थाना क्षेत्र से अपने साथियों के साथ मिलकर बड़ी संख्या में बाइक चोरी करना बताया। आरोपी के इस खुलासे पर एसपी दिव्यांग पटेल ने साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के सुपरविजन में साइबर सेल, थाना कोतवाली, कोतरारोड़, जूटमिल, पुसौर, लैलूंगा स्टाफ की विशेष टीम गठित की और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी बाइक रिकवरी में लगाए। विशेष टीम ने राजा खान और उसके 17 साथियों को अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर चोरी की 52 दुपहिया वाहन बरामद की है।
प्रारंभिक जांच में बरामद बाइक में 21 बाइक पर रायगढ़ जिले में एफआईआर दर्ज मिले तथा 2 बाइक पर जिला सक्ती और एक चोरी बाइक में जिला सारंगढ़ में एफआईआर दर्ज है ।
आरोपी राजा खान का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है जो चोरी के मामले में धरमजयगढ़ और बरमकेला गिरफ्तार हो चुका है आरोपी ने बताया कि वह आसानी से बिक्री होने वाली एचएफ डीलक्स स्प्लेंडर प्लैटिना बाइक चोरी में दिलचस्पी रखता था जिसे ये मास्टर की से लॉक खोलकर चुराया करता था ।
*गिरफ्तार आरोपी* –
1. राज उर्फ राजा खान पिता अली खान उम्र 34 साल निवासी कोडपाली थाना पुसौर जिला रायगढ़ हाल पता लाखा थाना कोतवाली जिला रायगढ
2. अजय कुमार साहू पिता कृष्ण कुमार साहू उम्र 21 वर्ष निवासी खजरी थाना केडार जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
3. अर्जुन महिलाने पिता बाबू लाल महिलाने उम्र 25 वर्ष निवासी भदरा (बालपुर रोड) थाना कोसीर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
4. मेमसाय साहू पिता मन्दरू लाल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी खजरी (सतनामी मोहल्ला) थाना केडार जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
5. भानुप्रताप खूंटे पिता मनोहर लाल खूंटे उम्र 22 वर्ष निवासी हीरी थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
6. लक्ष्मण दास महंत उर्फ छोटे पिता समारू दास महंत उम्र 23 वर्ष निवासी पटारीपाली (नीचे मोहल्ला) थाना केडार जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
7. देवकुमार भारद्वाज पिता दुजेराम भारद्वाज उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मेढ़ापाली थाना डभरा जिला सक्ती
8. उसत दास महंत पिता गुलाब दास महंत उम्र 23 साल निवासी सारसमाल थाना लैलूंगा
9. नरेंद्र पैंकरा पिता कमल पैंकरा उम्र 21 साल बरसा बहार थाना लैलूंगा
10. रोहित सारथी पिता पिंटू सारथी 19 साल वार्ड नंबर 1 लैलूंगा
11. जयराम चौहान, 12. हिदायत खान, 13. मुकेश दास, 14. किशन बंजारे, 15. रामा कोसले, 16. शोभाराम यादव, 17. देव पैंकरा (घरघोड़ा अपराध में जेल दाखिल) 18. छतर राठिया (घरघोड़ा अपराध में जेल दाखिल)
*बरामद संपत्ति*-
कुल 52 दुपहिया वाहन कीमती करीब 40 लाख रूपये ।
(38 एफएच डिलक्स बाइक, 9 स्पेलेण्डर, 4 प्लेटिना और 1 एक्टिवा 6G स्कुटी)
*दर्ज एफआईआर*-
कोतवाली रायगढ़-7, पुसौर-4, चक्रधरनगर-3, जूटमिल-2, धरमजयगढ़-2,
घरघोड़ा-1, कोतरारोड़-1, खरसिया-1, सारंगढ़-1, हसौद-1, सक्ती-1
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, डीएसपी (साइबर सेल) श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन पर साइबर सेल की टीम के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुज्जर आरक्षक – प्रशांत पण्डा, महेश पण्डा, पुष्पेंद्र जाटवर, विकास प्रधान, प्रताप बेहरा, रविन्द्र गुप्ता, सुरेश सिदार, धनन्जय कश्यप गजेंद्र प्रधान, सुलेमान तिग्गा, सुरेन्द्र एवं थाना कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल, कोतरारोड, पुसौर और घरघोड़ा स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।
*प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही जिंदगी*
*रायगढ़ में उपभोक्ता बन रहे ऊर्जा उत्पादक- बचत भी, कमाई भी*
*बिजली का बिल हुआ अतीत, सूरज की रोशनी बनी आत्मनिर्भरता का जरिया*


रायगढ़, 22 सितम्बर 2025/ सूरज की किरणें अब केवल जीवनदायिनी शक्ति ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आर्थिक मजबूती का नया स्रोत भी बन चुकी हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आम उपभोक्ताओं को ऊर्जा उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बना दिया है। रायगढ़ जिले में यह योजना सैकड़ों परिवारों के जीवन को नई रोशनी दे रही है। अब तक जिले में 300 से अधिक घरों की छत पर सौर पैनल लगाए जा चुके हैं। इस योजना का लाभ उठाने वाले परिवारों के अनुभव ही इसकी असली सफलता की कहानी बयां कर रही हैं।
लोहरसिंह गांव के ईश्वर प्रसाद नायक ने बताया कि 3 किलोवॉट का सोलर प्लांट लगाने के बाद अप्रैल में 267 यूनिट बिजली उत्पन्न हुई। उन्हें 577 रुपए की छूट मिली। मई में उनका पूरा उपभोग सौर ऊर्जा से पूरा हुआ और बिल शून्य हो गया। रायगढ़ के प्रदीप मिश्रा और प्रदीप पटेल ने बताया गया कि इस योजना ने उन्हें आर्थिक राहत के साथ मानसिक शांति और आत्मनिर्भरता का अहसास भी कराया। हीरापुर कोतरा रोड के राजेंद्र चौरसिया ने बताया कि जुलाई में उनके 3 किलोवॉट प्लांट से 507 यूनिट बिजली उत्पन्न हुई। उन्हें 4,178 रुपए की छूट मिली। वे अब अतिरिक्त बिजली ग्रिड में देकर हर महीने हजारों रुपये की बचत कर रहे हैं।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम उपभोक्ताओं को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का एक सशक्त माध्यम है। उपभोक्ता न केवल घरेलू जरूरतें पूरी कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर अतिरिक्त आमदनी भी अर्जित कर सकते हैं। विभागीय टीमें गांव-गांव जाकर नागरिकों को योजना का लाभ समझा रही हैं। यह योजना केवल सस्ती बिजली तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उपभोक्ताओं को बचत और अतिरिक्त कमाई का अवसर देती है। परिवारों को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करती है। पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देती है।
*आकर्षक सब्सिडी और आसान प्रक्रिया*
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1 किलोवाट प्लांट से प्रतिमाह लगभग 120 यूनिट बिजली उत्पादन होता है। इसमें केंद्र सरकार 30 हजार रुपए एवं राज्य सरकार 15 हजार रुपए सब्सिडी प्रदान करती है। 2 किलोवाट प्लांट से प्रतिमाह लगभग 240 यूनिट बिजली उत्पादन होता है। इसमें केंद्र सरकार 60 हजार रुपए एवं राज्य सरकार 30 हजार रुपए सब्सिडी देती है। 3 किलोवाट प्लांट से प्रतिमाह लगभग 360 यूनिट बिजली उत्पादन होता है। इसमें केंद्र सरकार 78 हजार रुपए एवं राज्य सरकार 30 हजार रुपए सब्सिडी देती है। शेष राशि उपभोक्ता स्वयं वहन करेंगे, जिसे बैंक ऋण सुविधा के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है। योजना का लाभ पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दिया जा रहा है। उपभोक्ता pmsuryaghar.gov.in पोर्टल, पीएम सूर्यघर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट, मोर बिजली ऐप अथवा टोल-फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नजदीकी सीएसपीडीसीएल कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उपभोक्ता स्वयं ही ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से वेंडर का चयन कर सकते हैं।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
