Breaking News
Sun. Feb 8th, 2026

अग्निवीर योजना: चयनित अभ्यर्थियों के लिए पुलिस लाइन उर्दना में नि:शुल्क विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन*

शेयर करें

30/09/2025. ● *अग्निवीर योजना: चयनित अभ्यर्थियों के लिए पुलिस लाइन उर्दना में नि:शुल्क विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन*

*रायगढ़, 29 सितंबर* । शासन की महत्वाकांक्षी *“अग्निवीर”* योजना के तहत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगामी फिजिकल टेस्ट की तैयारी हेतु पुलिस विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी सर के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन और जिला पुलिस इस वर्ष भी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहे हैं।

कलेक्टर श्री मयंक चर्तुवेदी और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में अभ्यर्थियों को नि:शुल्क रहने-खाने की सुविधा के साथ पुलिस ट्रेनर्स द्वारा शारीरिक दक्षता की पूर्ण ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक उपकरण और कीट भी नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिविर का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाकर “अग्निवीर” योजना में अधिकतम चयन सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण के दौरान समय-समय पर मोटिवेशनल सेशन आयोजित किए जाएंगे, जिससे अभ्यर्थियों में आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित हो।
विशेष प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ 5 अक्टूबर 2025 से पुलिस लाइन उर्दना में किया जाएगा। *यह संदेश अधिक से अधिक चयनित अभ्यर्थियों तक पहुंचे, इसलिए मीडिया साथी, नागरिकों एवं सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने मित्रों, संबंधियों और परिचितों को भी इस अवसर की जानकारी दें* जिससे लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रशिक्षण में सम्मिलित होने हेतु निरीक्षक अमित सिंह (मोबाइल: 9479193208) से संपर्क कर शिविर का लाभ उठा सकें ।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post