Breaking News
Sun. Feb 8th, 2026

लैलूंगा विश्व दृष्टि दिवस : अपनी आंखों से प्यार करें (Love Your Eyes)

शेयर करें

10/10/2025. ● 🟡 विश्व दृष्टि दिवस : अपनी आंखों से प्यार करें (Love Your Eyes)

र वर्ष अक्टूबर माह के दूसरे गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस (World Sight Day) मनाया जाता है। यह दिन हमारी आंखों की सुरक्षा और दृष्टि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
इस वर्ष की थीम है — “Love Your Eyes” यानी अपनी आंखों से प्यार करें।
आंखें हमारे जीवन का सबसे अनमोल उपहार हैं। इनसे हम इस सुंदर संसार की हर रंगत को देख पाते हैं। आज की व्यस्त जीवनशैली, मोबाइल-टीवी के अधिक उपयोग और धूल-मिट्टी के कारण आंखों से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसलिए आंखों की नियमित जांच और उनकी देखभाल बहुत आवश्यक है।

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी एस पैंकरा बी पी एम साय के मार्गदर्शन में विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर विशेष नेत्र जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में नेत्र सहायक अधिकारी आर आर डडसेना एवं प्रकाश चौधरी द्वारा आंखों की सुरक्षा, उचित देखभाल, एवं दृष्टि दोष से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान 27 लोगों को आवश्यकतानुसार दृष्टि सुधारक (व्यावहारिक) चश्मे वितरित किए गए एवं 9 मोतियाबिंद के मरीज को ऑपरेशन कराने हेतु प्रेरित किये ।
👉 इस अवसर पर लोगों को यह संदेश दिया गया कि —

नियमित रूप से नेत्र परीक्षण कराएं।

आंखों में जलन या धुंधलापन होने पर तुरंत नेत्र चिकित्सक से परामर्श लें।

विटामिन ‘A’ युक्त आहार जैसे गाजर, पपीता, पालक व आंवला का सेवन करें।

धूप या धूल में निकलते समय आंखों की सुरक्षा करें।

“आंखें अनमोल हैं — इनसे प्यार करें, इनका ख्याल रखें!”


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post