26/10/2025 लैलूंगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने का जिक्र करते हुए वर्ष 2047 के दौरान जब भारत अपनी आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएगा तब तक हमारा देश पूरी तरह आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बन जाए।विदित हों कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन लैलूंगा मंगल भवन में सम्पन्न हुआ।



क

ार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री देवेंद्र प्रताप सिंह राज्यसभा सांसद की मौजूदगी रही।अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत के महायज्ञ में हर कार्यकर्ता को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग कर अपनी आहुति देनी होगी।स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लोगों को भी इस दिशा में प्रेरित करना होगा। रक्षा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का जिक्र करते हुए कहा आज विश्व स्तर भर भारत निर्मित हथियारों की चर्चा हो रही है। भारत मोबाइल निर्माता बन गया है।
सांसद राधेश्याम राठिया ने भी अपने उद्बोधन में आत्मनिर्भर भारत के विषय में बताया हर व्यक्ति को तो देसी उत्पादों के उपयोग कर अपनी आहुति देनी होगी स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लोगों को इस हिसाब में प्रेरित करना होगा। आज विश्व स्तर पर भारत निर्मित हथियारों की चर्चा हो रही है।
जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत महज नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है। स्थानीय उत्पादन,कृषि कुटीर उद्योग और हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देकर ही इस दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकता है। गांव-गांव और घर-घर तक इस अभियान को पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। सम्मेलन के दौरान मंच पर स्वदेशी अपनाओ,भारत बनाओ के नारों के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया गया।इस सम्मेलन ने लैलूंगा क्षेत्र में “लोकल से वोकल” की भावना को नई ऊर्जा दी और उपस्थित सभी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने हेतु संकल्प लिया गया । कार्यक्रम का भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भाजपा के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
मुख्य उद्देश्य -*
•भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना
•देशी उत्पादों के उपयोग और उत्पादन को बढ़ावा देना
•रोजगार के अवसर पैदा करना
•लघु, कुटीर और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देना
•मेक इन इंडिया को और सशक्त बनाना
•नवाचार और स्टार्टअप्स को समर्थन देना आदि।
*मुख्य आतिथि –
*मान. श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह जी ( सांसद राज्यसभा छत्तीसगढ़ )*
*मान. श्री राधेश्याम राठिया जी ( सांसद लोकसभा रायगढ़ )*
*मान. श्री अरुणधर दीवान जी ( जिलाध्यक्ष भाजपा रायगढ़ )*
*मान. श्री सत्यानंद राठिया जी ( पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन )*
*मान. श्रीमती सुनीती राठिया जी ( पूर्व विधायक विधानसभा लैलूंगा )*
*मान. श्री जतिन साव जी ( महामंत्री जिला भाजपा रायगढ़ )*
*मान. श्री विनायक पटनायक जी ( उपाध्यक्ष जिला भाजपा रायगढ़ )*
*मान. श्री दीपक सिदार जी ( उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ )
श्रीमती ज्योति भगत अध्यक्ष जनपद, मनोज अग्रवाल उपाध्यक्ष जनपद , कपिल सिंघानिया मधुकर सिंघानिया कृष्णा जायसवाल, शांता साय, स्नेहलता सिदार, रीना भगत, मनोज सतपथी ,संजय पटेल, रमेश होता अमर अग्रवाल मनीष मित्तल नटवर निगाणिया सौरभ सिंघानिया दिनेश यादव पूनम कौशिक नरेश निषाद नरेश नायक ईश्वर पटेल विनय गुप्ता सरिता पटेल गीतिका सिदार सुशीला मुंडा पालू भगत शंभू सारथी सुनील भगत हरिहर कौशिक सतीश साहू मनोज निगाणिया नूतन प्रधान बजरंग अग्रवाल एवं भारतीय जनता पार्टी विधानसभा लैलूंगा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
