Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

लैलूंगा में धूमधाम से मनाया गया सरना पूजा का कार्यक्रम

शेयर करें

23/11/2025.लैलूंगा में धूमधाम से मनाया गया सरना पूजा का कार्यक्रम

ैलूंगा। क्षेत्र में सरना समुदाय द्वारा पारंपरिक आस्था और संस्कृति के प्रतीक सर्ना पूजा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु सरना स्थल पर इकट्ठा हुए और प्रकृति उपासना की परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ढोल–नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, वहीं बुजुर्गों ने प्रकृति संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश दिया। पूजा के बाद सामूहिक प्रसाद वितरण किया गया।

स्थानीय समुदाय ने इस अवसर पर शांति, समृद्धि और समाज में एकजुटता बनाए रखने की कामना की। पूरा माहौल आस्था, संस्कृति और उत्सव से सराबोर रहा

इस अवसर पर नगर के अध्यक्ष कपिल सिंघानिया उपाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल समस्त पार्षद और गांव के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post