17/12/2025. ●●●
रायगढ़ | लैलूंगा से बड़ी खबर
अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का कड़ा वार, तीन पिकअप जब्त — दोबारा पकड़ा गया वही वाहन, मचा हड़कंप
लैलूंगा थाना क्षेत्र में अवैध धान परिवहन के खिलाफ आखिरकार प्रशासन का डंडा चल ही गया। लंबे समय से चल रहे अवैध खेल पर पुलिस ने बड़ी और सख़्त कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई ने धान बिचौलियों और अवैध परिवहनकर्ताओं के बीच खलबली मचा दी है।
सबसे चौंकाने वाला मामला पिकअप वाहन क्रमांक OD 16 N 3755 का है। यह वही वाहन है, जो पहले भी पकड़ा जा चुका था, लेकिन कार्रवाई के बावजूद फिर से बेखौफ होकर अवैध धान परिवहन में जुटा मिला। इससे पहले यह वाहन लैलूंगा मंडी में धान उतारकर बच निकला था, मगर इस बार पुलिस ने इसे धान की बोरियों सहित धर दबोचा और वर्तमान में परिसर में खड़ा कराया गया है।
दूसरा पिकअप वाहन UP 64 H 4738 भी भारी मात्रा में धान से लदा हुआ पकड़ा गया, जिसे तत्काल थाने में जब्त कर लिया गया। वहीं, OD 15 9399 नंबर का वाहन भी इस अवैध नेटवर्क से सीधे तौर पर जुड़ा पाया गया है, जिस पर पुलिस की जांच तेज़ी से जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई केवल शुरुआत मानी जा रही है। पुलिस और प्रशासन अब अवैध धान परिवहन की पूरी चेन—चालक, मालिक और बिचौलियों—तक पहुंचने की तैयारी में है।
लैलूंगा क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे इस अवैध धंधे पर यदि इसी तरह सख़्ती जारी रही, तो आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे व गिरफ्तारियां तय मानी जा रही हैं।
प्रशासन का साफ संदेश:
👉 अवैध धान परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
👉 दोबारा पकड़े गए तो सीधी कड़ी कार्रवाई
👉 बिचौलियों की अब खैर नहीं
यह कार्रवाई न सिर्फ एक चेतावनी है, बल्कि यह संकेत भी कि अब कानून से खेलना भारी पड़ेगा।





लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
