Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

जिला जेल में पहली बार बंदियों के लिए खेल उत्सव

शेयर करें

19/12/2025. ●●●●*जिला जेल में पहली बार बंदियों के लिए खेल उत्सव*

*आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट सहित शतरंज व कैरम प्रतियोगिता का आयोजन, 21 दिसंबर को होगा फाइनल मैच*

ायगढ़, 19 दिसम्बर 2025/ जिला जेल रायगढ़ में पहली बार बंदियों के स्वस्थ मनोरंजन एवं मानसिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से 21 दिसंबर तक आईपीएल की तर्ज पर नॉकआउट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है। क्रिकेट प्रतियोगिता में बंदियों की 10 टीमें भाग ले रही हैं, वहीं शतरंज में 52 बंदी एवं कैरम में 76 बंदी प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं। जिला जेल अधीक्षक ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच 21 दिसंबर को खेला जाएगा। इस खेल उत्सव को लेकर बंदियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दर्शक दीर्घा में बैठे बंदी तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं, जिससे न केवल उनका मनोरंजन हो रहा है बल्कि बंदियों के बीच सौहार्द, अनुशासन एवं खेल भावना भी विकसित हो रही है। प्रतियोगिता के समापन दिवस 21 दिसंबर को विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा प्रतिभागी बंदियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया जाएगा।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post