Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनाः शिरडी, शनि सिंघनापुर एवं त्रयम्बकेश्वर के लिए श्रद्धालु रवाना*

शेयर करें

20/12/2025. ●●●*मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनाः शिरडी, शनि सिंघनापुर एवं त्रयम्बकेश्वर के लिए श्रद्धालु रवाना*

*महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी*

*रायगढ़ जिले से 273 यात्रियों सहित तीन जिलों से चयनित हुए श्रद्धालु, यात्रियों को वितरित किए गर्म कपड़े*

रायगढ़, 20 दिसम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत आज वरिष्ठ नागरिकों, विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं को तीर्थ स्थल शिरडी, शनि सिंघनापुर एवं त्रयम्बकेश्वर के दर्शन हेतु विशेष रेल यात्रा के माध्यम से रवाना किया गया। नगर निगम रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने आज दोपहर 1 बजे रायगढ़ रेलवे स्टेशन से तीर्थयात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सभी तीर्थ यात्रियों को ठंड से बचाव हेतु गर्म कपड़े (कंबल) भी वितरित किए गए। मौके पर सभापति श्री डिग्रीलाल साहू एवं जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
उप संचालक समाज कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तीर्थयात्रा में रायगढ़ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 273 यात्रियों का चयन किया गया। शहरी क्षेत्र में नगर पालिक निगम रायगढ़ से 12, नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर से 07, नगर पालिका परिषद खरसिया से 10, नगर पंचायत पुसौर, घरघोड़ा, लैलूंगा एवं धरमजयगढ़ से 09-09 यात्री शामिल रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से जनपद पंचायत रायगढ़ से 31, खरसिया से 30, पुसौर से 33, घरघोड़ा से 15, तमनार से 27, लैलूंगा से 27 एवं धरमजयगढ़ से 42 तीर्थ यात्री शामिल थे। इसके अतिरिक्त जिला-जशपुर से 391 तथा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 116 श्रद्धालुओं सहित कुल 800 तीर्थ यात्री इस विशेष यात्रा में सम्मिलित हुए। तीर्थयात्रियों की देखरेख हेतु समाज कल्याण विभाग रायगढ़ से नोडल अधिकारी श्री उग्रसेन पटेल, चिकित्सा सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग से ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री राजेश कुमार साहू, तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक श्री संजय कुमार यादव सहित कुल 20 अनुरक्षक तीनों जिलों से नियुक्त किए गए हैं।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post