22/12/2025. ●●●●ग्राम पंचायत लमडाड़ और ऐकरा में 11 हाथियों का आतंक, लाखों की संपत्ति व फसल तबाह
लैलूंगा क्षेत्र।


ग्राम पंचायत लमडाड़ और ऐकरा में इन दिनों जंगली हाथियों का जबरदस्त आतंक देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में ग्यारह हाथियों का दल सक्रिय है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।
लमडाड़ में हाथियों ने कन्हैया डेल्की के घर पर धावा बोलते हुए भारी नुकसान पहुंचाया। वहीं ऐकरा गांव में हाथियों का कहर और भी भयावह रहा, जहां कृष्णा पटेल के घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हाथियों ने घर के साथ-साथ मोटरसाइकिल, 50 से अधिक बोरी धान, तथा खेत में लगी वह गेहूं की फसल जो बाली पर आने वाली थी—सब कुछ रौंद डाला। इस घटना में ग्रामीणों को लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है।
हाथियों की लगातार आवाजाही से आसपास के गांवों में भी दहशत फैल गई है। लोग रात के समय घरों से निकलने में डर रहे हैं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि वन विभाग की वन रक्षक टीमों की संख्या बढ़ाई जाए, प्रभावित वनांचल क्षेत्रों में निरंतर गश्त कराई जाए और तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनों की जान-माल की रक्षा हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।





लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
